Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 25 सितंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Sep 2025 6:12 AM

विज्ञापन

आज 25 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: आज 25 सितंबर का राशिफल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई संभावनाओं का संकेत देता है. आज आपका ध्यान स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों पर केंद्रित रहेगा. सही निर्णय और संतुलित दृष्टिकोण से आप किसी भी कठिन परिस्थिति में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं. यहां जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 25 September  2025: आज 25 सितंबर 2025 का दिन आपके लिए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आपका मानसिक संतुलन और ऊर्जा बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा. आर्थिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत मामलों में सावधानी और समझदारी आपको सफलता दिला सकती है. जानिए  प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से  आज के राशिफल में आपकी राशि के लिए क्या विशेष भविष्यवाणियां हैं और कैसे करें दिन की शुरुआत.

मेष

इस अवधि में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. मान, यश और प्रतिष्ठा के अवसर मिलेंगे. उपहार और पुरस्कार की प्राप्ति संभव है. विरोधियों पर विजय पाने के योग बन रहे हैं.

वृष

रोग, शोक और दु:श्चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान होगा. आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा.

मिथुन

गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे. प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

कर्क

गृहस्थ उपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा और संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा.

सिंह

नई आशाओं का उदय होगा. धैर्य और साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: आज 25 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

कन्या

कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य और परिश्रम से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे.

तुला

परिश्रम से इच्छित सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान और स्थिरता बढ़ेगी.

वृश्चिक

चिन्तित मनोरथ सिद्ध होंगे. बिजनेस में शुभ परिवर्तन और आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे. सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी.

धनु

विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. किसी बृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा. नए अवसर खुलेंगे और सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा.

मकर

साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्क का लाभ होगा. बकाया राशि की प्राप्ति संभव है और सम्मान बढ़ेगा.

कुंभ

परिस्थितियों में सुधार होगा. बिगड़ा काम बनने लगेगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ प्राप्त होगा. परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन के साधन बनेंगे.

मीन

स्वाभिमान और स्वावलंबन में वृद्धि होगी. आमदनी बढ़ेगी और नए परिचय के अवसर मिलेंगे. मनोकामनाओं की पूर्ति संभव है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola