Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले रोजगार से जुड़े कार्य में सफल होंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 28 सितंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Sep 2025 6:15 AM

विज्ञापन

आज 28 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: आज 28 सितंबर का राशिफल जानिए, जिसमें आपके दिनभर की स्थिति, भाग्य, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े संकेत छिपे हैं. ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपको सफलता के अवसर भी देंगे और सावधानी बरतने की सलाह भी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: आज 28 सितंबर का राशिफल आपके दिन की दिशा और दशा बताने वाला है. ग्रहों की चाल से जीवन के हर क्षेत्र पर असर पड़ता है—चाहे वह नौकरी हो, व्यापार, स्वास्थ्य या पारिवारिक जीवन. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष – आज आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. रोज़गार से जुड़ी उलझनें दूर होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा. मित्रों और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा तथा परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है.

वृषभ – किसी भी तरह का जोखिम भरा काम न करें. स्वजनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी सूझ-बूझ से आवश्यक कार्य पूरे होंगे. व्यापार में वृद्धि होगी और घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

मिथुन – परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलने से अटके कार्य बन जाएंगे. मधुर वाणी और चतुराई से आप अपने काम निकाल लेंगे और विरोधियों पर विजय पाएंगे.

कर्क – आज आपके संकल्पित कार्य पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नए प्रयास सफल होंगे तथा कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी.

सिंह – वाक्पटुता और चतुराई से बिगड़े काम सुलझ जाएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण कार्यों में प्रगति होगी. संतान सुख प्राप्त होगा. बुद्धिमानी से विपरीत स्थितियों में सुधार होगा और आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा.

कन्या – निराशा का अंत होगा. नए लोगों से संपर्क बनेगा. महिला मित्र के माध्यम से लाभ संभव है. शुभ समाचार प्राप्त होगा. उलझे हुए कार्य सुलझेंगे और प्रयास से प्रतिकूल परिस्थितियाँ अनुकूल बनेंगी. मित्र मददगार साबित होंगे.

तुला – मन को शांति मिलेगी. सामाजिक और व्यक्तिगत विकास होगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. दिन अनुकूल और शुभ रहेगा. चारों ओर से लाभकारी समाचार मिलेंगे और नई आशाएँ जागेंगी. धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे.

आज 28 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय 

वृश्चिक – अवसरों का पूरा लाभ उठाएं. परिवार में मांगलिक कार्य संभव है. कार्यक्षेत्र में मेहनत और संघर्ष अधिक करना होगा. कुछ जरूरी काम उत्साहित करेंगे. प्रभावशाली लोगों से लाभ मिलेगा और सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा.

धनु – संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. नई व्यापारिक योजना सफल होगी और आर्थिक लाभ होगा. निराशा दूर होगी. नौकरीपेशा लोगों की पद, मान और यश में वृद्धि होगी. राजकीय सहयोग मिलेगा. व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मबल बढ़ेगा.

मकर – धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी. विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. पारिवारिक सुख मिलेगा और अटके कार्य पूरे होंगे. जीविका संबंधी प्रयास सफल होंगे. सत्ता और संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

कुंभ – जमीन-जायदाद और स्थिर संपत्ति से जुड़े कार्य सिद्ध होंगे. थोड़े परिश्रम से ही रोज़गार से जुड़े कार्य सफल होंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. धन लाभ होगा और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा.

मीन – राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण संभव है. घरेलू खर्च बढ़ेंगे जिससे मानसिक चिंता हो सकती है. कार्यक्षेत्र में नए विरोधी कठिनाइयाँ पैदा कर सकते हैं. स्वजनों और प्रियजनों से मनमुटाव होने की संभावना है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola