आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2022: मेष, तुला, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...

विज्ञापन

मेष
कंप्यूटर, मीडिया और मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज के दिन कुछ अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते हैं इसलिये चारो ओर ध्यान बनाए रखे.नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

लकी नंबर –3

 लकी कलर- स्लेटी

Also Read: आज का मेष राशिफल 14 अक्टूबर, आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है
वृष

पति-पत्नी के रिश्तो में कड़वाहट आएगी लेकिन समय रहते सुलझ भी जाएगी. परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. किसी भी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. दूसरे आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे. काम में विलंब होगा. आय बनी रहेगी.

 लकी नंबर –9

 लकी कलर –   ग्रे

Also Read: आज का वृषभ राशिफल 14 अक्टूबर, कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा
मिथुन

दोस्तों के साथ ज्यादातर समय व्यतीत होगा जिससे काम पर ध्यान नही दे पाएंगे. कहीं पार्टी करने का प्लान भी बन सकता है.स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. लेन-देन में जल्दबाजी से हानि संभव है. कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा.

 लकी नंबर – 8
 लकी कलर – गुलाबी

Also Read: आज का मिथुन राशिफल 14 अक्टूबर, पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा, पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा
कर्क

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ हैं और आप जो भी निर्णय लेंगे उसका अच्छा परिणाम ही मिलेगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले.प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. उत्तेजना से समस्या बढ़ सकती है. राजकीय कोप का भाजन बन सकते हैं.

 लकी नंबर – 2
 लकी कलर – पीला

Also Read: आज का कर्क राशिफल 14 अक्टूबर, आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी
सिंह

सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन काम का बोझ ज्यादा रहेगा और किसी बात को लेकर तनाव भी रह सकता है. ऐसे में धैर्य से काम ले.मेहनत सफल रहेगी. सामाजिक प्रति‍ष्ठा में वृद्धि होगी. समाज के वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी.

 लकी नंबर –   6

 लकी कलर – बैंगनी

Also Read: आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवि बन सकती है
कन्या

जितना हो सके घर में रहने का प्रयास करें और घर से बाहर ना निकले. आज का दिन आपके लिए बाहर जाना शुभ नही हैं इसलिये इसका मुख्यतया ध्यान रखें.मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. पठन-पाठन व लेखन आदि के काम सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है.

 लकी नंबर – 8

 लकी कलर – लाल

Also Read: आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर, आप अपनी योग्यता व काबिलियत पर भरोसा रखेंगे, अपने गुस्से पर काबू रखें
तुला

विवाहित लोगों को आज अपने जीवन में कुछ नया करने का अनुभव मिलेगा और आप दोनों किसी बात को लेकर कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं जो दोनों के मन को खुश कर देगा.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा. शत्रु शांत रहेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी.

 लकी नंबर – 2

 लकी कलर – हरा

Also Read: आज का तुला राशिफल 14 अक्टूबर, काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा गुस्सैल बना सकता है
वृश्चिक

ज्यादा समय केवल सोचने में निकलेगा जिस कारण मन किसी काम में नहीं लगेगा. घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता हैं और पारिवारिक माहौल धार्मिक रहेगा.प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. तीर्थयात्रा का आनंद मिलेगा. दुष्टजनों से दूर रहें, हानि पहुंचा सकते हैं.

 लकी नंबर –   3

 लकी कलर – गुलाबी

Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 14 अक्टूबर, आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं
धनु

प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे और आपसी रिश्तों को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है. सभी के साथ आपका स्वभाव मधुर रहेगा.यात्रा मनोरंजक रहेगी. मेहनत का फल मिलेगा. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. स्वयं की देनदारी समय पर चुका पाएंगे. भाइयों से सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता तथा संतुष्टि होगी.

 लकी नंबर – 4

लकी कलर- पीला

Also Read: आज का धनु राशिफल 14 अक्टूबर, आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपको सफल बनाएगी
मकर

परिवार में किसी सदस्य के साथ पुरानी अनबन चल रही हैं तो आज के दिन उससे खुलकर बात करें. सभी गलतफहमी मिट जाएगी और रिश्ते मजबूत बनेंगे.बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. बाहरी व्यक्ति की बातों में न आएं. बड़ा काम करने का मन बनेगा. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. जीवन सुखमय गुजरेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

लकी नंबर –  7

 लकी कलर- सफेद

Also Read: आज का मकर राशिफल 14 अक्टूबर, आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे
कुंभ

सोशल मीडिया पर किसी के साथ अच्छी दोस्ती हो सकती हैं और आप उनके साथ पहली बार में ही बहुत कुछ साझा भी कर सकते हैं जो कि आपके लिए अच्छा नहीं हैं.मान-सम्मान मिलेगा. मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. नए काम मिल सकते हैं. अवसर का लाभ लें. पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग मिलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. विवेक से कार्य करें.

 लकी नंबर – 5

 लकी कलर – पीला

Also Read: आज का कुम्भ राशिफल 14 अक्टूबर, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे
मीन

परिवार में आपको लेकर कोई बात होगी जो आपको पसंद नहीं आएगी. ऐसे में अपने बारे में कुछ बुरा सोचने की बजाए इस बारे में अपने माता-पिता से खुलकर बात करे और उन्हें अपने दिल की बात कह डाले.जरा सी लापरवाही हानि दे सकती है, विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें. किसी के उकसावे को नजरअंदाज करें. बात बढ़ सकती है. काम में मन नहीं लगेगा. नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है.

लकी नंबर-  6

 लकी कलर –  काला

Also Read: आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर, किसी गुप्त भय से भय हो सकता है, सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

संपर्क सूत्र – 08986778277, 07001817818

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola