Aaj Ka Rashifal 14 June 2025: मेष से मीन तक—किसे मिलेगा ग्रहों का साथ, कौन रहे सतर्क?

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jun 2025 7:04 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025: आज तारीख है 14 जून 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025  : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

 मेष (Aries)
आज सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है. हालांकि स्वभाव में गुस्सा और अहंकार बढ़ सकता है, इसलिए संयम रखें. कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे और भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. खर्चे भी बढ़ सकते हैं.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ (Taurus)
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. भाई-बहन भी घूमने की योजना बना सकते हैं. छात्रों को मेहनत और एकाग्रता से पढ़ाई करनी होगी तभी अच्छे नतीजे मिलेंगे.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला

मेष से लेकर मीन राशि का 15-21 जून 2025 का साप्ताहिक लव राशिफल

मिथुन (Gemini)
ऑफिस में अनावश्यक बातों से बचें और समझदारी से काम लें. सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. सरकारी विभागों से भी फायदा हो सकता है.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला

कर्क (Cancer)
आज कामकाज में अधिकार बढ़ेंगे, लेकिन विवादों से दूर रहें. सीनियर्स का समर्थन मिलेगा, हालांकि पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी

सिंह (Leo)
इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और यात्रा के योग हैं. कार्यस्थल और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. यह दिन आपकी प्रतिष्ठा को ऊंचाई देगा.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नारंगी

 कन्या (Virgo)
आय में वृद्धि होगी, लेकिन अचानक नुकसान की संभावना भी है. परिवार में प्रेम बना रहेगा, लेकिन रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं. शाम को धार्मिक रुझान बढ़ेगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: काला

 तुला (Libra)
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. पुराने निवेशों से लाभ होगा. घरेलू स्तर पर वाणी में संयम जरूरी है, ताकि तनाव से बचा जा सके.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

 वृश्चिक (Scorpio)
नौकरी में बदलाव की संभावना है. भाई-बहन अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. करियर और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नारंगी

धनु (Sagittarius)
कार्यस्थल पर पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शाम को घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितेगा. इच्छाशक्ति मजबूत बनी रहेगी.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीताम्बरी (हल्का पीला)

 मकर (Capricorn)
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. विरोधियों पर हावी रहेंगे. संचार में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: काला

 कुंभ (Aquarius)
वाहन सावधानी से चलाएं और खतरनाक वस्तुओं से दूर रहें. भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. मनोबल और इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

 मीन (Pisces)
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा. भाई-बहन आर्थिक रूप से सहयोग करेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola