Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: मेष से लेकर मीन राशि का हाल, जानें आज का भविष्यफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jul 2025 6:45 AM
Aaj Ka Rashifal 12 July 2025 in Hindi
Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: आज 12 जुलाई 2025 को ग्रहों की चाल आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकती है? आपका दिन कैसा रहेगा, कौन सा शुभ अंक देगा सफलता का संकेत, और किस रंग से मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय विश्लेषण, ताकि आप अपने दिन की सही योजना बना सकें.
Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: आज बुधवार, 12 जुलाई 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कुछ मिली-जुली परिस्थितियां लेकर आ सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत अगर आप अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर करें, तो संभावित चुनौतियों से बचना और जरूरी फैसलों को सही दिशा देना आसान हो सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल और करें दिन की समझदारी से शुरुआत.
मेष (Aries)
आज दिन की शुरुआत किसी खास उपलब्धि के साथ होगी, लेकिन दिनभर मानसिक असंतुलन रह सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन बुद्धि से लाभ मिलेगा. किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. धार्मिक गतिविधियों और मेहमानों का आगमन संभव. शुभांक: 3, 6, 8
आज 12 जुलाई 2025 का ये है पंचांग
वृषभ (Taurus)
अटके हुए कार्यों के पूर्ण होने का योग है. सेहत और जीवनशैली में सुधार होगा. दिन की शुरुआत उत्साह से होगी और महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. भागदौड़ से बचें. पारिवारिक मेलजोल और संपत्ति से लाभ संभव. शुभांक: 4, 6, 8
मिथुन (Gemini)
कोई नई वस्तु या आभूषण मिल सकता है. जरूरी काम समय पर निपटाएं. आत्मविश्वास और उत्साह से कार्यों में गति आएगी. थोड़ी आर्थिक चिंता हो सकती है, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शुभांक: 2, 4, 6
कर्क (Cancer)
कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ रहेगी. भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे. धार्मिक रुचि बढ़ेगी और दिन लाभदायक साबित हो सकता है. बुद्धि से छोटा लाभ भी संतोष देगा. वातावरण सुखद रहेगा. शुभांक: 4, 6, 7
सिंह (Leo)
रुके हुए लाभ प्राप्त हो सकते हैं. मनोरंजन और पुराने दोस्तों से मुलाकात के योग हैं. काम की अधिकता रहेगी लेकिन परिणाम सुखद होंगे. व्यापारिक सफलता मिलेगी. काम से आराम में कमी आ सकती है. शुभांक: 2, 4, 6
कन्या (Virgo)
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. शुभ कार्यों से संतोष मिलेगा. उच्च वर्ग का सहयोग मिलेगा. पूर्व नियोजित कार्य सरलता से पूरे होंगे. जोखिम लेने से बचें. किसी तुला (Libra):
आज की योजनाएं सफल होंगी. रुका हुआ धन मिल सकता है. यात्राएं लाभकारी रहेंगी. काम में प्रगति और अच्छे परिणाम मिलेंगे. शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. संयम बनाए रखें. शुभांक: 3, 5, 6
वृश्चिक (Scorpio)
अपने करीबी लोग ही नुकसान पहुंचा सकते हैं. कार्य के प्रति ध्यान कम होगा. स्वास्थ्य और मनोदशा पर असर पड़ सकता है. किसी बड़े निर्णय को टालना बेहतर रहेगा. यात्रा से बचें. शुभांक: 4, 5, 7
धनु (Sagittarius)
दोपहर बाद काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. पारिवारिक सहयोग से काम आसान होगा. थोड़ा प्रयास आपको सफलता दिलाएगा. घर में शुभ कार्य होने से खुशी का माहौल रहेगा. शुभांक: 2, 4, 6
मकर (Capricorn)
परिवार का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं. निवेश से फायदा होगा. नई योजनाएं सफल होंगी. मानसिक उलझनों के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी. इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. शुभांक: 1, 3, 5
कुंभ (Aquarius)
छात्रों को सफलता मिलेगी. घर में मेहमानों का आगमन होगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक विवाद से बचें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक लाभ की संभावना है. शुभांक: 2, 6, 9
मीन (Pisces)
आज विरोधियों पर हावी रहेंगे, लेकिन पारिवारिक तनाव रह सकता है. गोचर की स्थिति मानसिक असंतुलन ला सकती है. सेहत पर ध्यान दें. शिक्षा और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. ज्ञान प्राप्ति में रुचि रहेगी. शुभांक: 2, 4, 6
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










