Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 18 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Oct 2025 5:41 AM
आज 18 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: आज 18 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. नौकरी, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन में सुधार के अवसर मिलेंगे. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. खुद पर भरोसा रखें और मेहनत जारी रखें. आज का दिन सोच-समझकर कदम उठाने और खुशहाल समय बिताने के लिए अच्छा है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: आज शनिवार 18 अक्टूबर का दिन आपके लिए नए अवसर और बदलाव ला सकता है. मेहनत का फल मिलेगा और रिश्तों में समझदारी बनी रहेगी. स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें. पूरे दिन सकारात्मक सोच और धैर्य से काम लें, सफलता और खुशहाली आपके पास आएगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष – आज के दिन पुराने रोग, चिंता और शोक से राहत मिलेगी. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. मुश्किल हालात में सुधार आएगा और कुछ प्रशंसनीय काम करने का अवसर मिलेगा.
वृष – मेहनत और प्रयास से जटिल समस्याओं का हल मिलेगा. कामकाज में अनुकूल वातावरण रहेगा और सोचा हुआ कार्य पूरा होगा. मान, यश, पुरस्कार और लाभकारी अवसर मिलेंगे.
मिथुन – रोजगार और रोजी-रोटी में सफलता मिलेगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा, शुभ संदेश मिलेंगे और उद्योग या व्यापार में लाभ होगा.
कर्क – विद्या और बुद्धि का विकास होगा. परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा. नए लोगों से संपर्क लाभप्रद साबित होगा और उन्नति के मार्ग खुलेंगे.
सिंह – मेहनत और प्रयास से आजीविका में सफलता मिलेगी. आत्मबल बढ़ेगा और विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ और परिवार के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.
कन्या – नौकरी या व्यापार की स्थिति सुधरेगी. नई उम्मीदें आएंगी और धैर्य व साहस से काम पूरे होंगे. धन के अवसर बढ़ेंगे, नौकरी में खुशी रहेगी और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.
तुला – परिस्थितियां सुधरेंगी और नौकरी में बदलाव संभव है. विविध समस्याओं का समाधान होगा और मेहनत से सफलता मिलेगी. आर्थिक संतुलन बनेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृश्चिक – स्वास्थ्य का ध्यान रखें. राजनीतिक और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे. चिन्तित कार्य पूरे होंगे, नौकरी में लाभ मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी और मित्र-कुटुंबियों का सहयोग मिलेगा.
धनु – आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके कामों में प्रगति होगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे और बड़े योजनाओं में कई लोग मदद करेंगे.
मकर – आजीविका की चिंता दूर होगी. साहसिक कार्य सफल होंगे. बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा. पारिवारिक सुख बढ़ेगा, विरोधियों पर विजय मिलेगी और सामाजिक प्रभाव लाभकारी रहेगा.
कुंभ – लाभकारी प्रयास सफल होंगे. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वावलम्बन और आत्मसम्मान बढ़ेगा. आमदनी बढ़ेगी, नया संपर्क बनेगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
मीन – चिंताजनक हालात दूर होंगे. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यस्थल में प्रशंसनीय काम करने का अवसर मिलेगा. धैर्य और सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










