Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 13 सितंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2025 6:15 AM

विज्ञापन

आज 13 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज 13 सितंबर को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों पर खास असर डालेगी. जहां कुछ राशि वालों को सफलता, धन लाभ और रिश्तों में मजबूती मिलेगी, वहीं कुछ के सामने चुनौतियां आएंगी. पढ़ें आज 13 सितंबर 2025 का राशिफल ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से विस्तार में

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज 13 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है. कुछ जातकों को आज करियर और आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा और ऊर्जा-उत्साह बना रहेगा. नौकरी बदलने का विचार करने वाले जातकों को अवसर मिल सकता है. हालांकि धन के मामलों में सावधानी रखें और फिजूलखर्ची से बचें. पारिवारिक और प्रेम जीवन में थोड़ी निराशा संभव है.

वृषभ राशि

दिन भागदौड़ से भरा रहेगा और कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. अधूरे काम पूरे होने की संभावना है, लेकिन काम का दबाव भी बना रहेगा. आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है. लव लाइफ खुशनुमा रहेगी और साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.

मिथुन राशि

आपकी वाणी और प्रतिभा आज चमकेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि लालच से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. निवेश में सावधानी रखें. यात्राओं के दौरान भी सतर्क रहें. नौकरीपेशा जातकों को काम की सराहना मिलेगी, जिससे मनोबल बढ़ेगा.

कर्क राशि

आपके लिए दिन सफलता और धन लाभ से भरा रहेगा. अचानक धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन खर्चों पर काबू रखें. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. सेहत का ध्यान रखें, खानपान में लापरवाही न करें.

आज 13 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सिंह राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा और नए अवसर मिलेंगे. बुद्धि और कौशल से लिए गए फैसले लाभ देंगे. व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं. परिवार में तालमेल और संतान सुख की प्राप्ति होगी. हालांकि कानूनी मामलों से दूर रहने की सलाह है.

कन्या राशि

दिन सतर्कता से बिताना होगा. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और विवाद की स्थिति बन सकती है. पुराने मामले फिर से सामने आ सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी. परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है.

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतनवृद्धि की संभावना है. रिश्तों में तालमेल बनाकर रखें. प्रेम जीवन में साथी से उपहार मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

आपकी ऊर्जा और उत्साह आपको नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रखेंगे. शुभ समाचार मिल सकते हैं और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. निवेश करने का अच्छा अवसर मिलेगा. बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है.

धनु राशि

दिन खुशियों से भरा रहेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और लाभ के अवसर बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सेहत भी ठीक रहेगी. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. हालांकि प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है.

मकर राशि

आज मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन मनमुताबिक परिणाम नहीं मिल पाएंगे. नौकरी की तलाश में लगे जातकों को निराशा मिल सकती है. व्यापारियों को लाभदायक ऑर्डर मिल सकता है. प्रेम जीवन में चुनौतियां रहेंगी और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा.

कुंभ राशि

पिछले दिनों की तुलना में आज का दिन बेहतर रहेगा. नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और अतिरिक्त धन प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों की सराहना होगी. परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा.

मीन राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. कुछ काम आसानी से पूरे होंगे, तो कुछ में बाधाएं आ सकती हैं. व्यापारियों को नई डील मिल सकती है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी में सावधानी रखें और किसी को धन उधार देने से बचें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola