Aaj Ka Rashifal: आज रविवार 27 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल, जानिए आपकी राशि के लिए क्या खास है

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jul 2025 4:30 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 July 2025

Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: रविवार, 27 जुलाई 2025 को सूर्यदेव की कृपा से दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई उम्मीदों से भरा रहेगा. ग्रहों की चाल कुछ राशियों को भाग्य का साथ देगी तो कुछ के लिए यह सतर्कता का संकेत है। जानिए, आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लाया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: आज रविवार, 27 जुलाई 2025 का दिन सूर्यदेव को समर्पित दिन. यह दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज कई राशियों के लिए नए अवसर, संबंधों में मधुरता और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रही है. आइए जानते हैं, आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी, लेकिन अहंकार से बचें. पारिवारिक मामलों में संतुलन जरूरी है. वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें. संतान से सुखद समाचार मिलेगा.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

आज 27 जुलाई 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

वृषभ राशि
धन संबंधित मामलों में लाभ होगा. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. रिश्तों में पारदर्शिता रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों की ओर रहेगा. कला, लेखन, संगीत से जुड़े लोग सफलता पाएंगे. यात्रा का योग बन सकता है. प्रेम संबंध में मधुरता आएगी.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि
आज भावनाओं में बहने से बचें. परिवार में मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा. करियर में नई दिशा मिल सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह राशि
आज आपका नेतृत्व कौशल उभरेगा. महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. संतान से खुशी मिलेगी.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि
कार्य में परिश्रम का फल मिलेगा. पुराने कार्य पूरे होंगे. स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. निवेश के लिए दिन अनुकूल है.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4

तुला राशि
आज का दिन आनंददायक रहेगा. प्रेम और रिश्तों में मिठास रहेगी. रुचिकर यात्रा संभव है. सौंदर्य या फैशन से जुड़े लोग तरक्की पाएंगे. भाग्य साथ देगा.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि
आज मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सुधरेगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. मित्रों से मुलाकात होगी.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8

धनु राशि
यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे. शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता संभव है. जीवन में कोई नई योजना शुरू हो सकती है. उत्साह बना रहेगा.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

मकर राशि
आज का दिन संतुलन से चलने का है. वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं. आर्थिक मामलों में धैर्य रखें. पिता या वरिष्ठों से लाभ होगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि
नवीन योजनाएं बन सकती हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्रों से सहयोग मिलेगा. संतान के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. नौकरी में उन्नति के संकेत हैं.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4

मीन राशि
ध्यान और आत्मचिंतन से मानसिक शांति मिलेगी. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. छात्रों के लिए समय शुभ है. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 7

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola