Aaj Ka Rashifal 01 July 2025:आज 1 जुलाई को किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2025 7:22 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 01 July 2025

Aaj Ka Rashifal 01 July 2025:आज मंगलवार 01 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में कई नए बदलाव ला सकती है. जानिए आज का शुभ अंक, लकी रंग और अपनी राशि के अनुसार दिन के खास संकेत. पढ़ें सभी राशियों का सटीक राशिफल और करें अपने दिन की स्मार्ट और सकारात्मक शुरुआत.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 01 July 2025: आज 01 जुलाई 2025 का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत अपने राशिफल को पढ़कर करना लाभकारी रहेगा. इससे आप संभावित परेशानियों से बच सकते हैं और समझदारी से फैसले लेकर अपने दिन को बेहतर दिशा दे सकते हैं.

मेष (Aries)

आज संतान से जुड़ी जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें. भावनाओं पर काबू रखें और अपनी निजी बातें दूसरों से साझा करने से बचें. नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, पर धैर्य की कमी और गुस्सा आपके लिए हानिकारक हो सकता है. व्यापार सामान्य रहेगा.

आज इन राशियों की लव लाइफ चमकेगी, लेकिन कुछ को मिल सकता है धोखे का दर्द

वृषभ (Taurus)

छात्रों के लिए दिन शुभ है, पढ़ाई में सफलता मिलेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें और विवाद से दूर रहें. कोई अप्रिय घटना संभव है. माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा.

मिथुन (Gemini)

मानसिक तनाव बना रह सकता है. बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. कोई बड़ी चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी और लाभ मिलेगा. मेहनत रंग लाएगी.

कर्क (Cancer)

आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सरकारी और कानूनी मामलों में रुके काम पूरे हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. घर का माहौल आनंददायक रहेगा.

सिंह (Leo)

आज वाहन या किसी मशीन का प्रयोग सावधानी से करें. चोट या नुकसान की संभावना है. विवादों से दूर रहें, अन्यथा मानहानि हो सकती है. लेन-देन में सतर्कता रखें और गलत संगति से बचें.

कन्या (Virgo)

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है. पूजा-पाठ में मन लगेगा और तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है. कोर्ट-कचहरी या सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. आय बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा. जल्दबाज़ी न करें.

तुला (Libra)

वाणी में मधुरता बनाए रखें. नई आर्थिक योजनाएं बन सकती हैं और कार्यशैली में सुधार होगा. पुराने रुके कार्य पूरे हो सकते हैं. सम्मान मिलेगा और व्यापार में लाभ होगा. लापरवाही से बचें.

वृश्चिक (Scorpio)

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. कारोबार में तरक्की होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा और लाभ के मौके मिलेंगे. जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. थकान और कमजोरी का अनुभव होगा.

धनु (Sagittarius)

आय में कमी और अचानक खर्च की संभावना है. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा. उम्मीद और निराशा दोनों भाव रहेंगे. आर्थिक रूप से थोड़ी तंगी महसूस होगी. हालांकि, व्यापार सामान्य रहेगा.

मकर (Capricorn)

कारोबारी यात्रा से लाभ मिल सकता है. अप्रत्याशित रूप से धन लाभ होने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी. कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है. अधिक व्यस्तता से सेहत पर असर पड़ सकता है.

कुंभ (Aquarius)

आज किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. दूर से कोई अच्छा समाचार मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें और ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें. धन प्राप्ति के योग हैं.

मीन (Pisces)

दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. व्यापार में तरक्की होगी. दूर से शुभ समाचार मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें. ईर्ष्या करने वालों से सतर्क रहें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola