Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों को आमदनी के स्रोत मिलेंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 26 सितंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Sep 2025 6:11 AM

विज्ञापन

आज 26 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज 26 सितंबर 2025 का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. कुछ राशियों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक लाभ के योग हैं, जबकि कुछ को धैर्य और सावधानी बरतने की ज़रूरत है. संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और परिश्रम का परिणाम मिलेगा. 26 सितंबर 2025 को ग्रह-नक्षत्र कई नए बदलाव का संकेत कर रहे हैं. यहां जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज 26 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है. आत्मविश्वास और मेहनत से रुके कार्य बनेंगे. कुछ लोगों को करियर और व्यवसाय में नया अवसर मिलेगा, वहीं परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. ग्रहों की स्थिति शुभ समाचार और लाभ के संकेत दे रही है. जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज के राशिफल में आपकी राशि के लिए क्या विशेष भविष्यवाणियां हैं और कैसे करें दिन की शुरुआत.

मेष – आत्मविश्वास बढ़ेगा, नई योजनाओं में रूचि जागेगी.गृह, भूमि और कृषि से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी.नौकरी में बदलाव की संभावना है.उच्च पदस्थ लोगों से संबंध लाभकारी रहेंगे.व्यवसाय में सफलता मिलेगी.

वृष – लंबे समय से अटकी समस्याओं का समाधान मिलेगा.आत्मविश्वास बढ़ेगा, बुद्धि-विवेक का सही उपयोग करेंगे तो सफलता और लाभ निश्चित है.आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी.

मिथुन – आजीविका और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.प्रतिष्ठा और मान बढ़ेगा.राजनीतिक लाभ मिल सकता है.समय पर रुके हुए कार्य पूरे होंगे.धन लाभ होगा और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा.

कर्क – सुख और सौहार्द्र की वृद्धि होगी.परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं.प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी.धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी.घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा.आत्मविश्वास और धन की प्राप्ति होगी.

सिंह – नए उद्योग-व्यापार की योजनाएँ पूरी होने में थोड़ा विलंब होगा.वाहन, मकान या भूमि संबंधी सौदे अभी टालें.सक्रियता बनाए रखें, सभी कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे.बेरोजगारों के लिए अवसर बनेंगे.आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

कन्या – प्रेम संबंधों में उलझन रह सकती है.नौकरी में अधिकारियों से मतभेद संभव हैं और विरोधियों से परेशानी होगी.पारिवारिक जिम्मेदारियाँ आप निभा पाएंगे.जीवनसाथी की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

तुला – जमीन-मकान संबंधी कार्य पूरे होंगे.नौकरीपेशा लोगों की शर्तों में सुधार होगा.छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक है.कार्यक्षेत्र में सुधार होगा, कार्यव्यस्तता बढ़ेगी और नियमित आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: आज 26 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

वृश्चिक – राजनीति से जुड़े लोगों को पद और सम्मान मिलेगा.प्रेरणादायक व लाभदायक अवसर बढ़ेंगे.अधूरे काम पूरे होंगे, बकाया धन की प्राप्ति होगी.मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा.प्रतिष्ठा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

धनु – उत्साह बना रहेगा और आप अपनी श्रेष्ठता साबित करेंगे.विद्या-बुद्धि का विकास होगा.प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी.संपत्ति संबंधी रुकावटें दूर होंगी.विरोधियों पर दबदबा रहेगा.महत्वाकांक्षाएँ पूरी होंगी.

मकर – प्रयास सफल होंगे.सट्टा व लॉटरी से दूर रहें.सुखद समाचार प्राप्त होंगे.छात्रों के लिए समय अच्छा है.पढ़ाई में मन लगेगा.आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कई स्रोतों से आय होगी.परिवार में धार्मिक कार्य होंगे.

कुंभ – स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव दूर होगा.पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.लंबे समय से रुके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.

मीन – सरकारी या न्यायालयीय मामलों में कठिनाई आएगी.कठिन परिश्रम से व्यापार में लाभ होगा.समस्याओं का समाधान मिलेगा और नौकरी में उन्नति की संभावना है.विरोधियों से परेशानी होगी.पारिवारिक जीवन अशांत रह सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola