Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले उत्साह और जोश से काम करेंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 12 सितंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Sep 2025 6:12 AM

विज्ञापन

आज 12 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 September 2025: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर असर डालेगी. किसी को भाग्य का साथ मिलेगा तो किसी को मेहनत से सफलता हासिल करनी होगी. रिश्तों, सेहत और धन के मामलों में भी आज का दिन खास रहने वाला है. पढ़ें आज 12 सितंबर 2025 का राशिफल ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से विस्तार में

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 September 2025: आज 12 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है. कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ को धैर्य और सावधानी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी.आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे. पुरानी नौकरी से मन ऊब सकता है, ऐसे में आप नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों में धैर्य और तालमेल की जरूरत होगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और बच्चों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा. शाम को किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन व्यस्तता और जिम्मेदारियों से भरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है जिसे समय पर पूरा करना होगा. ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी. पुराने उधार का पैसा वापस मिल सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, अन्यथा पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन लाभ और सफलता लेकर आएगा. दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा. व्यापारी वर्ग को बड़ी डील मिलने की संभावना है. बुद्धि और मेहनत से अधिक लाभ कमाने के मौके मिलेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे और नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा.

आज 12 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कुछ मामलों में सफलता तो कुछ में मानसिक तनाव मिल सकता है. शेयर बाजार में निवेश करने वालों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखें. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत संभव है. सम्मान में वृद्धि होगी और प्रेम जीवन सुखद रहेगा. खानपान पर विशेष ध्यान दें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है. गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए संयम से काम लें. पारिवारिक विवादों को शांति से सुलझाना होगा. गलत निवेश योजना से बचें और कर्ज-लेनदेन में सावधानी रखें. ससुराल पक्ष से सतर्क रहने की आवश्यकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा. माता-पिता या भाई-बहनों से सहयोग और उपहार मिलने की संभावना है. जरूरतमंदों की मदद करने का मन बनेगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन भाग्यशाली रहेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार बढ़ सकते हैं. नई नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी. प्रमोशन और सैलरी वृद्धि की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा और नई डील मिल सकती है. प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा. धन और वैभव में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा. शेयर बाजार में लंबी अवधि का निवेश लाभकारी होगा. सरकारी मामलों में अटका धन वापस मिल सकता है. परिवार संग घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज संपर्कों से लाभ मिलेगा. प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिससे भविष्य में फायदा होगा. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जरूरी काम पूरे होंगे. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना का खतरा हो सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. विरोधी बाधाएं डाल सकते हैं लेकिन आप उन्हें मात देंगे. आर्थिक योजनाओं में लाभ मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें. घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है. कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है. शाम को दोस्तों संग पार्टी का आनंद मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है. उत्साह और जोश से काम करेंगे. भविष्य की योजनाओं को पूरा करने में मेहनत करेंगे. किसी अच्छे मित्र से मुलाकात हो सकती है. कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे, इसलिए सतर्क रहें. दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा. गुस्से पर नियंत्रण रखें और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें. परिवार में शांति और प्रेम बढ़ेगा. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola