Aaj Ka Rashifal: आज किस्मत का साथ किसे मिलेगा? पढ़ें 02 जुलाई 2025 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jul 2025 3:45 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 02 July 2025

Aaj Ka Rashifal 02 July 2025:आज बुधवार 02 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में कई नए बदलाव ला सकती है. जानिए आज का शुभ अंक, लकी रंग और अपनी राशि के अनुसार दिन के खास संकेत. पढ़ें सभी राशियों का सटीक राशिफल और करें अपने दिन की स्मार्ट और सकारात्मक शुरुआत.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 02 July 2025: आज 02 जुलाई 2025 का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत अपने राशिफल को पढ़कर करना लाभकारी रहेगा. इससे आप संभावित परेशानियों से बच सकते हैं और समझदारी से फैसले लेकर अपने दिन को बेहतर दिशा दे सकते हैं.

मेष (Aries)

आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा. जरूरी कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है. लाभ के अच्छे योग बनेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक आस्था मजबूत होगी. कुछ बेवजह की चिंताएं परेशान कर सकती हैं. छोटे लाभ भी प्रसन्नता देंगे.

शुभ अंक: 4, 5, 6

Aaj Ka Love Rashifal 2 July 2025: प्रेम में आज आपका दिन कैसा रहेगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार

वृषभ (Taurus)

शुभ कार्यों के अच्छे नतीजे मिलेंगे. मूड अच्छा रहेगा और खर्च थोड़ा बढ़ सकता है. काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन लाभ भी होगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. कारोबार में सुधार होगा, हालांकि आराम में थोड़ी कमी रहेगी.

शुभ अंक: 4, 6, 7

मिथुन (Gemini)

नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा और व्यापार बढ़ेगा. शत्रु पक्ष पर आप भारी रहेंगे, लेकिन पारिवारिक तनाव हो सकता है. सुबह लाभदायक रहेगा और दिनभर जोश बना रहेगा. किसी बड़े कार्य में खर्च हो सकता है.

शुभ अंक: 4, 6, 7

कर्क (Cancer)

धार्मिक और आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी. जरूरी कार्य सहजता से बनते दिखेंगे. सामाजिक रूप से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दिन मजेदार रहेगा लेकिन कुछ अचानक रुकावटें आ सकती हैं. व्यवसाय में प्रगति और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक: 1, 7, 9

सिंह (Leo)

प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार संभव है. ज्ञान में वृद्धि होगी और अच्छे लोगों का साथ मिलेगा. रुके कार्य पूरे हो सकते हैं. बेवजह की भागदौड़ से बचें. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

शुभ अंक: 3, 5, 8

कन्या (Virgo)

आय और खर्च का संतुलन बना रहेगा. थोड़ी शारीरिक थकान और मानसिक सुस्ती महसूस हो सकती है. समय के साथ हालात आपके पक्ष में होंगे. मेलजोल बढ़ाने से लाभ मिलेगा. यात्रा से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 2, 5, 7

तुला (Libra)

स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नौकरी में सहयोग मिलेगा. पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं. कुछ असंतुलन दिनभर बना रह सकता है. शिक्षा में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन यश और मान मिलेगा.

शुभ अंक: 2, 6, 8

वृश्चिक (Scorpio)

क्रोध और आवेश से बचें. वाणी पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक तनाव रह सकता है. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और अधीनस्थ सहयोग में कमी रहेगी. बाहर से मदद की ज़रूरत पड़ सकती है. हर काम में सावधानी बरतें.

शुभ अंक: 3, 6, 8

धनु (Sagittarius)

धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. थकावट महसूस हो सकती है लेकिन शुभ समाचार मिलेंगे. पहले से तय योजनाएं पूरी होंगी. जोखिम लेने से बचें. रुका हुआ लाभ मिल सकता है. दिन सकारात्मक रहेगा.

शुभ अंक: 4, 6, 7

मकर (Capricorn)

किसी करीबी से धोखा मिलने की संभावना है, सतर्क रहें. कामकाज बढ़ेगा और अच्छे अवसर मिलेंगे. शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन अच्छे लोगों का साथ मिलेगा. आज की मेहनत भविष्य में लाभ देगी.

शुभ अंक: 3, 5, 6

कुंभ (Aquarius)

आशा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. फिलहाल यात्रा टालना बेहतर रहेगा. पारिवारिक सहयोग से काम आसान होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन थकावट हो सकती है. महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे.

शुभ अंक: 4, 6, 8

मीन (Pisces)

काम में लापरवाही न करें. समय थोड़ा नकारात्मक है, सतर्क रहें. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. रुकावटों के बावजूद भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. समझदारी से काम लें, कार्य सफल होंगे.

शुभ अंक: 5, 6, 8

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola