ePaper

Aaj Ka Rashifal 9 June 2024: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Updated at : 09 Jun 2024 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
आज का राशिफल 9 जून 2024

आज का राशिफल 9 जून 2024

Aaj Ka Rashifal 9 June 2024: आज का दिन आपके राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है. क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 9 June 2024 मेष राशि – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे,वह अवश्य पूरा होगा. विद्यार्थी यदि अपने गुरु के प्रति भक्तिभाव और निष्ठा रखेंगे,तो आज उनको लाभ प्राप्त होगा.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- काला

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आज आपका अपने भाइयों से रिश्ता मजबूत होगा. आज आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. आप अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में समय व्यतीत करेंगे.आज आप अपने घर में पूजा पाठ करें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशि – आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे. आज आपको अपने व्यापार के बड़ी योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा.आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- जामुनी

कर्क राशि – आज का दिन आपकी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में शुभ परिणाम लेकर आएगा. आप अपने घर व नौकरी से संबंधित कोई भी निर्णय सकते है. आज परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते है. आप किसी गरीब- असहाय की सेवा करने से पीछा नहीं हटेंगे.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया

सिंह राशि – आज आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा. व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों में जल्दबाजी बिल्कुल ना बरतें. आपका आपने किसी पुराने शत्रु से वाद विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ आज कुछ तनावपूर्ण बातें हो सकती हैं.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- भूरा

कन्या राशि – आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा. आज आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे. विद्यार्थियों के विद्या व ज्ञान में आज वृद्धि होगी. सायंकाल के समय आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना होगा
शुभ अंक-8
शुभ रंग- नारंगी

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना दिख रही है. जो लोग रोजगार में बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे. आज आप अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा.आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे. अपने माता-पिता की सलाह से अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे. छात्रों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- सफ़ेद

Also Read: Jyeshtha Purnima 2024 Date: कब है ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और इस दिन का महत्व

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा. आज आपको साहस पूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करना होगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा. आपको अपनी धन संबंधी योजनाओं पर निवेश करना होगा.
शुभ अंक-9
शुभ रंग-बैंगनी

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा. आपको अचानक छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यदि आप किसी रोग से पीड़ित है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुश खबरी सुनने को मिलेगी .
शुभ अंक-9 शुभ रंग-हरा

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आज आपको अपने किए गए कार्यों के उत्तम फल प्राप्त होंगे.जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको मिलेगा. माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. किसी कार्य को सोच- विचार कर करें.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- लाल

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा.आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक नया काम दिखेगा.आज आप दिल खोलकर दान करेंगे.आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं.
शुभ अंक-1
शुभ रंग-पीला

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola