Aaj Ka Rashifal 07 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज वाणी पर संयम रखें, धन लाभ का योग
Aaj Ka Rashifal 07 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.
मेष राशि- आज की शुरुआत में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. अपनी बुद्धि से आपके सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे. मार्केटिंग का जॉब करने वालों को आज फायदा हो सकता है. व्यापार में आप नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान देंगे. आर्थिक मामलों में आपकी महत्वाकांक्षा ज्यादा रहेगी. धन लाभ का योग बन रहा है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ राशि- आज रिश्तों को लेकर आप थोड़े संवेदनशील बने रहेंगे. परिवार के साथ किसी धार्मिक प्रसंग में शामिल होने का मौका मिल सकता है. किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें, तो आप खूब पानी पीएं, इससे शरीर में तरलता बनी रहेगी. आज व्यापार में आपको लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काला
मिथुन राशि- आज आप कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं. सामाजिक जीवन में आपको सफलता मिलेगी. आप नौकरी या व्यापार के काम से किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. आपको किसी भी स्थिति में अपनी वाणी पर संयम रखें. कार्यस्थल पर कर्मचारी भी आपको सहयोग करेंगे.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
Also Read: Astrotips: आपको मिलेगी सरकारी नौकरी या बनेंगे बिजनेस मैन, कुंडली में ये ग्रह-भाव देता है सफल करियर का संकेत
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










