Aaj Ka Rashifal 06 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 06 December 2023: मकर-कुंभ और मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

मकर राशि- आज आप अपने हाथ अधीन कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्‍न करने में सफल होंगे, इस समय आपको धन कमाने के काफी अच्‍छे अवसर मिलने की संभावनाएं हैं. विवेक एवं कौशल के कारण आप पेशेवर जीवन में काफी प्रगति करेंगे.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: श्वेत

कुम्भ राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपकी कार्य के प्रति निष्ठा आपके उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेगी. धंधे में आप तेजी के साथ प्रगति करेंगे. आपके करीबी मित्र एवं बिजनस पार्टनर आपकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: आसमानी

मीन राशि- आज व्यवसाय से जुड़े कार्यों के लिए आपको प्रवास करना पड़ सकता है. व्यवसाय एवं धंधे के लिए दिन प्रगतिकारक है. नए कार्य शुरू करते समय काफी सतर्क रहने की जरूरत रहेगी. आपको कारोबारी हिस्सेदारों एवं मित्रों से व्यावसायिक मामलों में खूब सारा सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: सफेद

Also Read: Aaj Ka Rashifal 6 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola