आज मार्च का आखिरी दिन इन 7 राशि वालों के लिए रहेगा खास, जानिए किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें 31 मार्च का राशिफल

Updated at : 31 Mar 2026 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 2026 horoscope

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: आज 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार है. चैत्र शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह तक है, जिसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बड़ी हलचल पैदा करने वाली है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: आज मीन राशि में सूर्य-शनि की शत्रु युति है, तो कुम्भ में मंगल, बुध और राहु का त्रिग्रही योग बना हुआ है. वहीं चंद्रमा और केतु सिंह राशि में एक साथ हैं. ग्रहों का यह खेल किसके लिए खुशियां लाएगा और किसे सावधान रहना होगा? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता के नए आयाम स्थापित करने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में मौजूद शुक्र आपकी आकर्षण शक्ति को बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो लाभ भाव में बैठे मंगल और राहु अचानक धन लाभ करा सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी. हेल्थ की बात करें तो जोश और उत्साह बना रहेगा, लेकिन सिरदर्द की हल्की समस्या हो सकती है.

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा और केतु घरेलू सुख-शांति में अचानक खलल डाल सकते हैं. करियर की बात करें तो दशम भाव में मंगल और बुध की स्थिति कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों को सक्रिय करेगी. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संवाद की कमी रिश्तों में दूरी ला सकती है. हेल्थ की बात करें तो हृदय और रक्तचाप के मरीजों को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उम्मीदों की नई किरण लेकर आया है, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और केतु आपके साहस को नई दिशा देंगे. करियर की बात करें तो भाग्य भाव में बैठे राहु और बुध व्यापारिक यात्राओं को सफल बनाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. हेल्थ की बात करें तो दिन ऊर्जावान रहेगा, लेकिन संक्रमण से बचकर रहना जरूरी है.

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि: आज भारी आर्थिक नुकसान का संकेत मिल रहा है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा और केतु आपकी जमा पूंजी को खर्च करवा सकते हैं. करियर की बात करें तो अष्टम भाव के मंगल और बुध अचानक व्यापारिक घाटे की स्थिति बना सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना पार्टनर के साथ गंभीर विवाद हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो खान-पान की अशुद्धि से पेट के विकार उत्पन्न हो सकते हैं.

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मानसिक उथल-पुथल भरा रह सकता है, क्योंकि आपकी राशि में ही स्थित चंद्रमा और केतु आपको भ्रमित कर सकते हैं. करियर की बात करें तो सप्तम भाव में सूर्य और शनि की युति साझेदारी के कामों में रुकावट डाल सकती है. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों में शक की गुंजाइश न रखें. हेल्थ की बात करें तो मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है, योग का सहारा लें.

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे की घंटी बजा रहा है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा और केतु कानूनी पचड़ों में फंसा सकते हैं. करियर की बात करें तो छठे भाव में बैठे मंगल और राहु कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को प्रबल करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर से कोई बड़ी बात छुपाना आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है. हेल्थ की बात करें तो आँखों में तकलीफ या पैरों में चोट लगने का भय है.

तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सौभाग्य और लाभ के अवसर लाएगा, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित चंद्रमा और केतु अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा दिला सकते हैं. करियर की बात करें तो पंचम भाव के मंगल और बुध विद्यार्थियों के लिए शोध और नई योजनाओं में सफलता देंगे. लव लाइफ की बात करें तो आज आपको पार्टनर से कोई कीमती उपहार मिल सकता है. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी.

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और केतु आपको नेतृत्व की शक्ति देंगे. करियर की बात करें तो चतुर्थ भाव में राहु और मंगल के प्रभाव से रियल एस्टेट या जमीन के कामों में बड़ा मुनाफा होगा. लव लाइफ की बात करें तो घर के माहौल को खुशहाल बनाने में पार्टनर का सहयोग मिलेगा. हेल्थ की बात करें तो काम के बोझ से कमर दर्द या थकान हो सकती है.

धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अध्यात्म और भाग्य की कृपा लेकर आया है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और केतु आपकी धार्मिक रुचि बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो तृतीय भाव के बुध और मंगल आपके पराक्रम से कार्य सफल बनाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. हेल्थ की बात करें तो लीवर या पाचन तंत्र को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है.

मकर आज का राशिफल

मकर राशि: आज अनहोनी की आशंका का संकेत मिल रहा है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा और केतु अचानक दुर्घटना या चोट का योग बना रहे हैं. करियर की बात करें तो द्वितीय भाव में मंगल-राहु की युति धन के गलत निवेश का कारण बन सकती है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपसी समझ में कमी आएगी. हेल्थ की बात करें तो आज ड्राइविंग करते समय बहुत सावधानी बरतें, जोखिम न लें.

कुंभ आज का राशिफल

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में बैठे मंगल, बुध और राहु आपको थोड़ा उग्र बना सकते हैं. करियर की बात करें तो सप्तम भाव में चंद्रमा-केतु की स्थिति बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद पैदा कर सकती है. लव लाइफ की बात करें तो दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आएगी. हेल्थ की बात करें तो रक्त संबंधी विकार या त्वचा की एलर्जी हो सकती है.

मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाला होगा, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और केतु विरोधियों को पस्त करेंगे. करियर की बात करें तो आपकी राशि में बैठे सूर्य-शनि अनुशासन और मेहनत का फल दिलाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी. हेल्थ की बात करें तो अपनी दिनचर्या संतुलित रखें, हड्डियों या जोड़ों में दर्द की समस्या महसूस हो सकती है.

Also Read: सावधान! अप्रैल में दिखेगा आपकी लव लाइफ का काला सच, मासिक लव राशिफल दे रहा रहस्यमयी संकेत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola