कर्क साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून तक: आने वाले हफ्ते में नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jun 2026 7:54 AM

विज्ञापन

कर्क साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून

Kark Saptahik Rashifal: क्या इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ेंगी? स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या तनाव परेशान करेगा? करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या चुनौतियां आएंगी? जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kark Saptahik Rashifal, कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिए शारीरिक कष्ट और अचानक धन लाभ लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम, नवम और दशम भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा अष्टम भाव में रहकर मानसिक अशांति और कार्यों में बाधाएं उत्पन्न करेंगे. आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र देव का गोचर होगा, जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. द्वादश भाव में बुध देव खर्चों में तेजी लाएंगे. एकादश भाव में सूर्य देव रहकर आपको सरकारी क्षेत्रों से बड़ा लाभ दिलाएंगे. दशम भाव में मंगल देव बैठकर कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम करेंगे. नवम भाव में शनि देव भाग्य की गति को धीमा करेंगे. अष्टम भाव के राहु अचानक गुप्त परेशानियां देंगे और द्वितीय भाव के केतु संचित धन को खर्च करवाएंगे.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह करियर में आपको बड़ी सफलता और पदोन्नति मिलने के योग हैं. दशम भाव के मंगल देव नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दिलाएंगे और विरोधियों को परास्त करेंगे. एकादश भाव के सूर्य देव बिजनेस में अप्रत्याशित सरकारी टेंडर या बड़ा लाभ दिलाएंगे. नवम भाव के शनि देव के कारण व्यापारिक कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन बुध के बारहवें भाव में होने से विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. द्वितीय भाव के केतु देव परिजनों के बीच अविश्वास और कटु वचनों के कारण विवाद पैदा करेंगे. प्रथम भाव में गुरु और शुक्र की युति वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ को बढ़ाएगी. एकादश भाव के सूर्य देव बड़े भाई-बहनों से सहयोग दिलाएंगे.

लव लाइफ: इस सप्ताह प्रेम जीवन में रोमांस और आकर्षण चरम पर रहेगा. प्रथम भाव में शुक्र और गुरु की युति पार्टनर के साथ आपके रिश्तों को नया जीवन देगी. आप अपने पार्टनर के साथ विवाह के बंधन में बंधने का विचार कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह अष्टम भाव के राहु और चंद्रमा के कारण आपको पेट के रोग, गैस और अपच की गंभीर समस्या हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है.

सावधानी: इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें और अजनबी लोगों पर भरोसा न करें.

उपाय: इस सप्ताह सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें तथा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

शुभ कलर: क्रीम
शुभ अंक: 2

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola