Aaj Ka Rashifal 21 september 2024: मेष, तुला, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगी साथ, जानें अपना राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 21 september 2024

Aaj Ka Rashifal 21 september 2024:आज 21 सितंबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए काफी कुछ नया लेकर आने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानें आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 21 september 2024: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए  यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल, ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)  

आपके मन में नए विचारों की बहार आएगी, जिससे आप अधिक ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे. खुशी की कोई सूचना आएगी और कुछ नया करने का मन बनेगा. किसी करीबी से सुखद समाचार मिलेगा. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें. मन में असमंजस हो सकता है. स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है.  

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वू, वे, वो)  

परीक्षा के कारण चिंतित रहने की संभावना है, और अधिकांश समय पढ़ाई में ही व्यतीत होगा. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो साथियों से सहयोग मिलेगा और मार्गदर्शन भी. आंखों में दर्द हो सकता है. कानूनी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. विवाद से दूर रहें.  

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)  

यदि आप सिंगल हैं, तो किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू होगी. पहले से ही उत्तेजित होने से बचें, अन्यथा मामला बिगड़ सकता है. धन की प्राप्ति सरल होगी. ऐश्वर्य पर खर्च बढ़ सकता है. जल्दबाजी न करें.  

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)  

आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. पुरानी बीमारियों से आराम मिलेगा, लेकिन परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आज धन का निवेश न करें. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा. विवाद उत्पन्न हो सकते हैं.  

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)  

यदि किसी के साथ प्रेम संबंध है, तो कुछ बातों पर मतभेद हो सकता है. धैर्य के साथ स्थिति को संभालना होगा. बेचैनी रहेगी. चोट और रोग से बचें. कार्यों में चुनौती मिल सकती है. तनाव बना रह सकता है.  

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)  

आप कॉलेज में हैं तो दिन शुभ रहेगा, लेकिन कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है. सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपसे उम्मीदें भी होंगी. बकाया राशि वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे. थकान महसूस होगी. वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा.  

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)  

मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. मन में अशांति का अनुभव होगा और उल्टी की समस्या उत्पन्न हो सकती है. माईग्रेन के रोगियों को अवश्य सतर्क रहना चाहिए, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है.  

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)  

यदि शादी को कुछ समय हो गया है, तो आज का दिन विशेष रहेगा. आपके बीच कुछ ऐसा होगा जो एक मीठी याद बन अलबत्ता रहेगा. आय में वृद्धि होगी और खुशी बढ़ेगी. पारिवारिक चिंताएं भी रह सकती हैं.  

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)  

यदि आप राजनीति में कार्यरत हैं, तो आज अपने विरोधियों से सतर्क रहें, क्योंकि वे आपकी कमजोरियों को उजागर कर सकते हैं. शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और जोखिम उठाने का साहस संचित होगा.  

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)  

यदि आप निजी नौकरी कर रहे हैं और किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आज असफलता मिल सकती है. बॉस आपके काम को लेकर संतुष्ट नहीं होंगे. आज धन का निवेश न करें. शत्रु नतमस्तक होंगे. विवाद को बढ़ावा मत दें. प्रयास सफल रहेंगे.  

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)  

यदि आप विवाह के लिए रिश्ता खोज रहे हैं, तो कोई प्रस्ताव आएगा, लेकिन किसी कारणवश बात आगे नहीं बढ़ पाएगी. उदासी से बचकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं. आवश्यक वस्तुएं समय पर नहीं मिलेंगी. तनाव बना रह सकता है. वाणी पर संयम रखें.  

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)  

नौकरी में सहयोगियों का साथ तो मिलेगा, लेकिन यह पर्याप्त नहीं होगा. काम के प्रति संदेह रहेगा. भाई-बहन के साथ संबंधों को मजबूत बनाए रखें, क्योंकि वे आपके लिए सहायक साबित होंगे. एक रिश्तेदार से भी मदद मिलने की संभावना है.  

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola