Aaj Ka Rashifal,21 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Dec 2023 6:38 AM
Aaj Ka Rashifal, 21 दिसंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,21 दिसंबर 2023: आज तारीख है 21 दिसंबर 2023 दिन गुरूवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे जिस कारण सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.आज रुका धन मिलेगा. मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबारियों के लिए आज अच्छे संकेत नही है. पैसो के लेनदेन को लेकर मुख्य रूप से सावधानी बरते क्योंकि कोई आपको चूना लगा सकता है. यदि ध्यान नही दिया तो बड़ा नुकसान होने की संभावना है. इसलिये पहले से ही सचेत रहे और समझदारी से काम ले.थकान व कमजोरी महसूस होगी. विवाद से बचें. धन प्राप्ति होगी. प्रमाद न करें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य के अनुसार आज का दिन आपके लिए अच्छा नही है और कोई दुर्घटना हो सकती है. बिजली की चीजों में सावधानी बरते और उनसे दूरी बनाकर रखे. यदि अस्थमा के रोगी है तो हमेशा इनहेलर अपने साथ रखे अन्यथा बात बिगड़ सकती है.स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चोट व दुर्घटना से बचें. आय में कमी रह सकती है. घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. समाज में आपके प्रेम को लेकर सकारात्मक छवि बनेगी और लोग आपके रिश्ते की दुहाई देंगे.पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत करते है और पोस्ट इत्यादि करते रहते है तो आज के दिन किसी सोशल मीडिया के ही दोस्त से अनबन हो सकती है जो बढ़ भी सकती है. इसलिये पहले से ही सतर्क रहे और किसी के साथ बेवजह में झगड़ने से बचे.पारिवारिक सहयोग बना रहेगा. किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रिश्तो को लेकर सतर्क रहे क्योंकि घर के सदस्य की किसी बात को लेकर आप बेवजह से संवेदनशील रवैया अपना सकते हैं जिससे रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी. बात खुलकर करेंगे तो उसका ज्यादा सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा.मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. यात्रा की योजना बनेगी. प्रसन्नता रहेगी.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पैसे कही निवेश कर रखे है तो वहां से लाभ तो मिलेगा लेकिन उसके लिए धैर्य से काम लेना होगा. व्यापारियों को रणनीति बनाने में समस्या होगी और प्रतिद्वंद्वियों की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे. मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी कर रहे लोगों को ज्यादा समस्या तो नही होगी लेकिन कुछ समय के लिए काम का बोझ ज्यादा रहेगा. आप अपनी जॉब को लेकर खुश नहीं होंगे और नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है.विवाद न करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
स्कूल के छात्र अपनी कोचिंग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सही नंबरों से पास होंगे. घर में भी उनके काम को लेकर प्रशंसा होगी. किसी कॉलेज में प्रवेश पाने के लिये तैयारी कर रहे है तो उसमे आगे का मार्ग प्रशस्त होगा.जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं. फालतू खर्च होगा. कुसंगति से बचें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यदि किसी के साथ प्रेम संबंध में तो आज के दिन घर के किसी अपने से इस बात को साझा कर सकते है. उनके द्वारा आपकी सहायता भी की जाएगी और दोनों के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सुकून रहेगा.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मीडिया या पत्रकारिता के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे है तो आज के दिन आपको कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वे आपके साथ से निकल भी सकते है.नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक कार्य सफल रहेंगे.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सरकारी कर्मचारी अपने सीनियर अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें अन्यथा वे आपसे क्रोधित हो सकते है. प्रेम संबंधों में किसी अनजान व्यक्ति का साथ मिल सकता है.वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










