Aaj Ka Rashifal 20 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज आज का दिन शुभ, इन मामलों में रहे सतर्क

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 December 2023: आज तारीख है 20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का मेष-वृषभ और मिथुन राशिफल

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. आज नौकरी व व्यापार में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा. ऑफिस में जिन कर्मचारियों से लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी, आज उनके साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने का दिन रहेगा. व्यापार कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- भूरा

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देकर आएगा. आज सामाजिक कार्यों में जूटे नजर आएंगे. विद्यार्थियों को गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. आप अपने मित्रों से मुलाकात होगी.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- जामुनी

मिथुन राशि- व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. व्यापार में कोई नई डील फाइनल होगी. व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है. भाई बहन के शादी का प्रस्ताव आ सकता है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह जा सकते हैं.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

Also Read: Weekly Horoscope: मेष-मिथुन, कन्या-मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ, पढ़ें वीकली राशिफल
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola