लव लाइफ और करियर में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

Updated at : 14 Feb 2026 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 Fabuary 2026

आज का राशिफल 14 फरवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: आज 14 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि (शनि प्रदोष व्रत) शुरू होगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं. चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल मकर राशि में उच्च के होकर विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मीन राशिफल.

आज का राशिफल.

मेष राशि- आज आपको शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा. भाग्य स्थान के चंद्रमा और दशम के मंगल के प्रभाव से जीवनसाथी के सहयोग द्वारा संतान की समस्याएं हल होंगी और व्यापार में वृद्धि होगी. आप परिजनों के साथ आमोद-प्रमोद में समय बिताएंगे. आज वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ प्रेम और रोमांस चरम पर रहेगा, आप उन्हें कोई कीमती उपहार दे सकते हैं. सेहत उत्तम रहेगी, लेकिन पिता के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें और भारी भोजन से परहेज करें.
शुभ अंक-1 शुभ रंग- नीला

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा. अष्टम चंद्रमा के कारण आप रुके कार्यों को पूरा करने में जुटेंगे, जिससे परिवार के लिए समय निकालना कठिन होगा. दशम के शुक्र की कृपा से मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा जो मन को खुशी देगा. पार्टनर आपकी व्यस्तता को समझेगा, शाम को उनके साथ बिताया गया समय पुराने गिले-शिकवे दूर कर देगा. शारीरिक थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है, काम के बीच-बीच में आराम करना आपके लिए आवश्यक है.
शुभ अंक-7 शुभ रंग- हरा

मिथुन राशि- आज आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा. सप्तम चंद्रमा और कुंभ के बुध के प्रभाव से सामाजिक कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं. संपत्ति से जुड़ा पुराना मामला सुलझ सकता है, लेकिन पिताजी के गिरते स्वास्थ्य की चिंता आपको सताएगी. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें, प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव हो सकता है. मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है, आंखों के आराम के लिए मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग कम करें
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- केसरिया

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है. षष्ठ भाव के चंद्रमा और नवम शनि की अनुकूलता से विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी पदोन्नति की सूचना दे सकते हैं और ननिहाल पक्ष से स्नेह मिलेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा, आप उनके साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा वादा कर सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ठंडी चीजों के सेवन से बचें अन्यथा सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है.
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- सफेद

सिंह राशि- आज का दिन माता-पिता के आशीर्वाद से लाभ दिलाने वाला रहेगा. पंचम चंद्रमा और लग्न के केतु के कारण मन थोड़ा भटक सकता है, जिससे आप लाभ के अवसरों को अनदेखा कर सकते हैं. अनुशासन बनाए रखने से ही आपको कार्यों में पूर्ण सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है, पार्टनर की किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है, धैर्य रखें. पेट से जुड़ी समस्या या अपच की शिकायत हो सकती है, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्का भोजन लें.
शुभ अंक-2 शुभ रंग-मैरून

कन्या राशि- आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा. चतुर्थ चंद्रमा और उच्च के मंगल के प्रभाव से व्यापार में लाभ होगा, जिसे आप भविष्य के लिए संचय करेंगे. हालांकि, जीवनसाथी को अचानक शारीरिक कष्ट होने से आपकी भागदौड़ और चिंता बढ़ सकती है. पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें, आज उन्हें आपके भावनात्मक और शारीरिक सहयोग की अधिक आवश्यकता पड़ेगी. खुद की सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक व्याकुलता के कारण ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकता है.
शुभ अंक-9 शुभ रंग- लाल

तुला राशि- आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. तृतीय चंद्रमा और पंचम के शुक्र के कारण आप दूसरों की मदद करेंगे. नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होगी, लेकिन कुंभ के राहु की स्थिति को देखते हुए सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से बचना होगा. लव लाइफ के लिए दिन शानदार है, पार्टनर के साथ लंबी ड्राइव या डिनर पर जाने का योग बन रहा है. सेहत के मामले में दिन अच्छा है, बस कंधों या गर्दन में अकड़न महसूस हो सकती है, व्यायाम करें.
शुभ अंक-3 शुभ रंग- जामुनी

वृश्चिक राशि- आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है. द्वितीय भाव के चंद्रमा और उच्च के मंगल के कारण परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से चिंता होगी. शत्रुओं से बातचीत करते समय सावधानी बरतें, वरना वे आपकी बातों का गलत फायदा उठा सकते हैं. पार्टनर के साथ संवाद में स्पष्टता रखें, कड़वी बातें आज के दिन रिश्तों में दरार डाल सकती हैं, शांत रहें. दाँतों या मसूड़ों में तकलीफ हो सकती है, साथ ही माता की सेहत के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है.
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- पीला

धनु राशि- आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में बीतेगा. आपकी राशि में चंद्रमा और सप्तम के बृहस्पति के प्रभाव से दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि बढ़ेगी. पुराने कर्ज उतारने में सफल रहेंगे, बस बाहर के खान-पान से पूरी तरह परहेज करना होगा. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा या सत्संग में जाने का विचार बनेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लीवर या यूरिन से संबंधित छोटी समस्या उभर सकती है, पर्याप्त तरल पदार्थ लें.
शुभ अंक-1 शुभ रंग- भूरा

मकर राशि- आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहने वाला है. लग्न के मंगल और द्वादश चंद्रमा के प्रभाव से बहुमूल्य वस्तुओं पर अनावश्यक व्यय होगा. कार्यक्षेत्र में धन की कमी महसूस हो सकती है और अचानक आए खर्चे आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं. पार्टनर की फरमाइशें पूरी करने में जेब ढीली होगी, लेकिन उनका साथ आपको हर तनाव से मुक्ति दिलाएगा. शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी, हड्डियों या जोड़ों के पुराने दर्द आज दोबारा उभर सकते हैं.
शुभ अंक-7 शुभ रंग- नारंगी

कुंभ राशि- आज आपका दिन बुद्धि व विवेक से नई खोज करने में बीतेगा. आपकी राशि में सूर्य-बुध-शुक्र-राहु की युति और लाभ भाव के चंद्रमा से आय के नए स्रोत बनेंगे. सांसारिक सुखों पर धन व्यय करेंगे और भविष्य के लिए धन संचय करने में भी सफल रहेंगे. वेलेंटाइन डे आपके लिए अत्यंत यादगार रहेगा, पार्टनर के साथ रिश्तों में नया आकर्षण और प्रेम अनुभव करेंगे. मानसिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे, लेकिन त्वचा संबंधी कोई एलर्जी या दाने होने की संभावना है, सावधानी बरतें.
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- आसमानी

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. दशम भाव के चंद्रमा और लग्न के शनि के प्रभाव से राजनीति में आपकी साख बढ़ेगी. परिवार में मान-सम्मान मिलेगा और आप परिजनों के साथ हास्य-विनोद में खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा, घर की सुख-सुविधाओं को लेकर आपसी सहमति बनेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, बस पैरों की थकान मिटाने के लिए मालिश का सहारा लें.
शुभ अंक-5 शुभ रंग- बैंगनी

Also Read- लव राशिफल: वैलेंटाइन डे पर इन राशियों का टूट सकता है दिल, जानें किन्हें सताएगी ‘क्रश’ की याद

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola