Aaj Ka Rashifal 14 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी. संतान की तरक्की देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी.
शुभ अंक-7
शुभ रंग-भूरा
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा. आपको उच्चाधिकारियों व माता-पिता की कृपा से कोई ऐसी प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है. विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे.
शुभ अंक-9
शुभ रंग-बैंगनी
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. आपके घर परिवार में भी कुछ खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बने रहेंगे. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं.
शुभ अंक-2
शुभ रंग-उजाला
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










