Aaj Ka Rashifal 14 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज तरक्की का योग, मिलेगा शुभ समाचार
Aaj Ka Rashifal 14 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.
मेष राशि- आज का दिन आपके करियर के लिए कुछ तरक्की लेकर आएगा. आज आप यदि नौकरी में कार्यरत है, तो आपको पदोन्नति मिल सकती है. बिजनेस कर रहे लोगों का आज किसी साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है. छात्रों को आज पूरा लाभ मिलेगा.
शुभ अंक-3
शुभ रंग-काला
वृषभ राशि- आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए मान सम्मान भरा रहेगा. परिवार में लंबे समय से कोई कलह पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त होगी. आपको मान व प्रतिष्ठा का भी पूरा लाभ मिलता दिख रहा है. आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी.
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नीला
मिथुन राशि- आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी. आपको कोई शारीरिक कष्ट होता है, तो आपको उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी है. आपको व्यवसाय में कम धन लाभ मिलने के कारण कुछ मानसिक तनाव रहेगा.
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-पीला
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










