Aaj Ka Rashifal 13 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा. नौकरी में कार्यरत लोगो को तरक्की देखने को मिलेगी.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- काला
वृश्चिक राशि- आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. प्रेम प्रसंगों के कारण आज आपका मूड कुछ खराब रहेगा. आपके खर्चों में बढ़ोतरी अधिक होने के कारण आपका मासिक बजट बिगड सकता है. छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- नीला
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. भाई बंधुओं से चल रहा विरोध समाप्त होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कुछ तनातनी रहेगी, इसलिए सावधान रहे.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीला
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










