Aaj Ka Rashifal 13 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा. आपके ऊपर कुछ असमंजस के बादल तो छाए रहेंगे. आपको खानपान के मामले में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा. आपको कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करनी है.

शुभ अंक-8

शुभ रंग- सफ़ेद

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आप अपने अतीत में भविष्य की योजनाओं में ना डूब कर वर्तमान में निवेश करें. नौकरी से जुड़े जातकों के हाथ कोई सुनहरा अवसर लग सकता है. वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी.

शुभ अंक-1

शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आप व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे. आपको अपने अभिभावकों व वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है. आप आज अपने माता- पिता के साथ समय व्यतीत करेंगे.

शुभ अंक-4

शुभ रंग- नारंगी

Also Read: Aaj Ka Rashifal 13 दिसंबर 2023: मेष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola