अप्रैल का पहला दिन: किसकी चमकेगी किस्मत, किस पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? पढ़ें आज का राशिफल

Updated at : 01 Apr 2026 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 2026 horoscope

आज का राशिफल 2026

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: आज 01 अप्रैल 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 06 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, उपरांत पूर्णिमा तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो ग्रहों के राजा सूर्य के साथ न्याय के देवता शनि मीन राशि में मौजूद हैं. ग्रहों के मंत्री मंगल ग्रह, बुध और राहु के साथ कुंभ राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहें हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र मेष राशि मे हैं. ग्रहों का यह खेल किसके लिए खुशियां लाएगा और किसे सावधान रहना होगा? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष आज का राशिफल

मेष राशि: आज आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण शत्रुओं पर आपकी विजय होगी और नौकरी में आपका दबदबा बढ़ेगा. करियर में मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन कर्ज के लेन-देन से बचना होगा. लव लाइफ में किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर से हल्की बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अधिक तनाव लेने से बचें, क्योंकि पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है.

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज आपकी राशि के पांचवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा. शुक्र ग्रह आपकी राशि के बारहवां घर में रहकर सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ाएंगे. आज प्रेम संबंधों में रोमांस और गहराई आएगी. कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी और पुराने निवेश से अच्छा लाभ होने की पूरी संभावना है. आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और मानसिक रूप से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे.

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज आपकी राशि के चौथे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आज माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. देवगुरु बृहस्पति की आपकी राशि में उपस्थिति करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है, लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद से बचने की सलाह है. सीने में जकड़न या सर्दी-जुकाम जैसी छोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें.

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि: आज आपकी राशि के तीसरे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. आज छोटी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी. भाई-बहनों के साथ चल रहा कोई पुराना झगड़ा समाप्त होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. बिजनेस में नई पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा है और संचार कौशल से आप बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और शाम के समय परिवार के साथ समय बिताकर आप तनावमुक्त महसूस करेंगे.

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: आज आपकी राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपकी वाणी प्रभावशाली होगी और फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे. आज आपकी राशि में केतु की मौजूदगी कभी-कभी भ्रम पैदा कर सकती है. लव लाइफ में स्थिरता आएगी और पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. आंखों या दांतों में हल्की तकलीफ हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या में सफाई का विशेष ध्यान रखें.

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. आज सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. करियर में कुछ बड़ा करने का जुनून आपको सफलता की ओर ले जाएगा. धन के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा. आप भविष्य की बड़ी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं.

तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज आपकी राशि के बारहवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. आज किसी काम के सिलसिले में अचानक यात्रा के योग बनेंगे. आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. कानूनी दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर नहीं करें. प्रेम संबंधों में दूरी या गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए बातचीत का रास्ता खुला रखें. नींद की कमी के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच में आराम के लिए समय जरूर निकालें.

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. करियर में प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है. आज सामाजिक दायरे में आपका रूतबा बढ़ेगा. लव लाइफ के लिए दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है. आप पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से आज दिन उत्तम है. आप खुद को काफी फिट और तरोताजा महसूस करेंगे.

धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज आपकी राशि के दसवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे और व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा.

मकर आज का राशिफल

मकर राशि: आज आपकी राशि के नौवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो करियर और धन लाभ के लिहाज से बहुत सफल साबित होगी. पार्टनर के साथ रिश्तों में सुधार होगा और यदि कोई मतभेद चल रहा था तो वह बातचीत से सुलझ जाएगा. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें, क्योंकि शनि की स्थिति आपको काम में व्यस्त रखेगी.

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि: आज आपकी राशि के आठवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए और चोट-चपेट से बचने की जरूरत है. आज आपकी राशि में मंगल और राहु की उपस्थिति क्रोध बढ़ा सकती है, इसलिए विवादों से दूर रहें और संयम से काम लें. अचानक कोई पैतृक संपत्ति मिल सकती है, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा जो आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. आज पार्टनर के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी बात शांति से समझाने का प्रयास करें.

मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज आपकी राशि के सातवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और व्यापार में नई साझेदारी फलदायी रहेगी. आज आपकी राशि में सूर्य और शनि की युति कार्यों में थोड़ी देरी कर सकती है, लेकिन धैर्य रखने से सफलता मिलेगी. आज पार्टनर के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें.

Also Read: आज इन 5 राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे रोमांटिक पल, पढ़ें 1 अप्रैल का लव राशिफल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola