Aaj Ka Rashifal 07 September 2024: मकर और कुंभ वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, जानें दैनिक राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

जानें मेष से मीन राशि का आज 7 सितंबर 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 September 2024: आज 7 सितंबर 2024 का दिन मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहने वाला है, किन्हें सावधान रहने की जरूरत है. इन सब बातों को जानने के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 07 September 2024:  आज 07  सितंबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों को संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे

मेष-आर्थिक समस्याओं का समाधान,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,बुद्धि कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे,संकल्पित काम पूरे होंगे,भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी,उद्योग-धंधे में सफलता.अधिकांश समय आमोद-प्रमोद से व्यतीत होगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे.

वृष राशि के जातकों को राज्यपक्ष से समर्थन मिलने की संभावना है

वृष-माता-पिता या अन्य वृद्धजनों के प्रति आदर भावना बढ़ेगी.आर्थिक स्थिति सुदृढ़,निर्माण कार्य में प्रगति.धनलाभ के अवसर बनेंगे,नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है.नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी.राज्यपक्ष से समर्थन मिल सकता है.

Weekly Horoscope 8 to 14 September 2024: मकर राशि के जातकों को है वाहन दुर्घटना भय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को गृह-भूमि-वाहन का सुख मिल सकता है

मिथुन-नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में कठिनाइयों की वृद्धि संभव है,फिर भी उससे कोई हानि नहीं होगी,आर्थिक स्थिति सुधरेगी,मान-सम्मान मिलेगा. नये लोगों से सम्पर्क,शुभ समाचार मिलेगा.गृह-भूमि-वाहन का सुख,सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी.

कर्क राशि वालों की घरेलू समस्याओं का निवारण होगा

कर्क-बुद्धि-चतुरता से कर्मक्षेत्र में विपरीत स्थितियों में सुधार होने की संभावना,सामयिक-सामाजिक विकास,शत्रुओं पर विजय मिलेगा.मानसिक शक्तियों में वृद्धि,मित्रों का सहयोग मिलेगा.घरेलू समस्याओं का निवारण होगा.

सिंह राशि के जातकों के परिवार में मांगलिक कार्य होगा

सिंह-व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी.प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा.धनागम के अवसर बढ़ेंगे,अवसरों का फायदा उठावें,परिवार में मांगलिक कार्य होगा.सगे-सम्बन्धियों का आवागमन बना रहेगा.मन प्रसन्न रहेगा.

कन्या राशि वालो की सेहत में सुधार होगा

कन्या-नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना. कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा,आर्थिक परेशानी दूर होगी,सेहत में सुधार होगा,संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

तुला राशि वालों की धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी

तुला-कुछ कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे,नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में सफलता,नवीन व्यापारिक योजना सफल,आर्थिक लाभ होगा.नौकरी में पदोन्नति होने का संभावना बन रहा है,धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि वालों के बिगड़े कार्य बनेंगे

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहेगा,विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास,बिगड़े कार्य बनेंगे.प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलन होगा जो बाद में लाभकारी सिद्ध होगा.परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.

धनु राशि वाले जातकों की पुरानी अभिलाषा की पूर्ति होने का योग है

धनु-आजीविका की दिशा में चले आ रहे आपके कुछ प्रयास पूर्ण होंगे,व्यवसाय में धन लाभ के अवसर बनेंगे,संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.आपका सेहत अच्छा रहेगा,आपकी बहुत पुरानी अभिलाषा की पूर्ति होने का योग है.

मकर राशि के जातकों को बकाये रकम की प्राप्ति होगी

मकर-अव्यवस्थित दिनचर्या,शारीरिक कष्ट,वाहन दुर्घटना भय,खर्च अधिक होगा.किसी प्रकार की कोई नवीन समस्या आ सकता है परन्तु आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे.संतान संबंधी समस्या हल होगी,बकाये रकम की प्राप्ति होगी.

कुंभ राशि वालों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं

कुंभ-घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा,मानसिक चिंता बढ़ेगी.दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी,दिमागी तनाव रहेगा.व्यापार-व्यवसाय में कुछ समस्याएं हो सकती हैं,जोखिम का काम न करें.

मीन राशि वालों को स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा

मीन-रोजी-रोजगार की स्थिति में सुधार होगा,कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा,परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा,स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा,किसी परिजनों के स्वास्थ्य चिन्ता का विषय बन सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola