Aaj Ka Love Rashifal, 12 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Dec 2022 7:57 AM
Aaj Ka Love Rashifal, 12 दिसंबर 2022: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज गुस्सा ज्यादा आ सकता है. प्रेमी संग तकरार हो सकती है. अपने मन को शांत रखें. शाम ढलते-ढलते चीजें सामान्य हो जाएंगी.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
किसी नए साथी से दोस्ती का प्रस्ताव मिल सकता है. लव लाइफ में नया फैसला परेशानी में डाल सकता है. प्रेमिका के साथ लव लाइफ के किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है. शादीशुदा लाइफ अच्छी रहने वाली है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है. पारिवारिक सुख प्राप्त होगा. सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे. प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होगा.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपको अपनी लव पार्टनर से खास तोहफा मिलने वाला है. प्रेमिका को आर्थिक मदद कर सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में आपसी रिश्ता अच्छा रहने वाला है. लव लाइफ में आपसी गर्मजोशी रहने वाली है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज कहीं बाहर घूमने का दिल करेगा. वैवाहिक जोड़ो के लिए दिन शुभ साबित होगा. साथ घूमने-फिरने से आपसी प्यार और बढ़ेगा. निकटता बढ़ेगी और दूरियां कम होंगी.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपके और पार्टनर के लिए खास दिन है. लव पार्टनर को कुछ अच्छा उपहार दे सकते हैं. प्यार को परवान चढ़ने वाला है. वैवाहिक जीवन में सुखद रहने वाला है. नव विवाहित दंपत्ति को शादीशुदा लाइफ में मुश्किल खड़ी हो सकती है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज परिजनों संग घर में समय बिताने की इच्छा होगी. इस दौरान काम का दबाव भी रहेगा. अपने प्रिय को कम समय दे पाएंगे.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं. विवाहित जातकों को शादीशुदा लाइफ में आनंद रहने वाला है. पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर अवसर मिलेगा.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज कोई रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकता है. प्रियजनों से तकरार हो सकती है. वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें. शादी के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज खुशखबरी आ सकती है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्यार में गर्मजोशी का अनुभव करने वाले हैं. लव लाइफ में साथी का साथ मिलने वाला है. किसी घरेलू कारण से जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. पत्नी की सेहत में धन खर्च होगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आप जोश से भरे रहेंगे. किसी स्त्री द्वारा भाग्योदय हो सकता है. परिवार के लिए नया सामान खरीद सकते हैं. शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन शुभ एवं लाभकारी है. पार्टनर से प्रेमभरी बातें होंगी. जीवनसाथी संग शॉपिंग पर जा सकते हैं.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
लव लाइफ को और भी खुशनुमा बनाने के लिए पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में आपसी तनाव बढ़ता हुआ नजर आएगा. नवविवाहित दंपत्ति दूर की यात्रा पर जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










