मेष राशिफल 21 अप्रैल 2026: क्या बढ़ते खर्च से बढ़ेगा तनाव या अचानक धन लाभ देगा राहत?

21 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल
Aaj Ka Mesh Rashifal 21 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 21 April 2026: आज मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का अपनी ही राशि में होना आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. चंद्रमा का द्वितीय भाव में गोचर धन लाभ के योग बनाएगा. सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. हालांकि, मीन राशि के ग्रहों के प्रभाव से अज्ञात भय बना रह सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक है.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज नए निवेश के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं. सरकारी अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. नई योजनाएं सफल होंगी.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा. शुक्र की स्थिति पार्टनर के साथ मधुर संवाद कराएगी. शाम को फोन पर रोमांटिक बातचीत होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. किसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है. यदि आप प्रपोज करना चाहते हैं, तो दिन के दूसरे भाग का चयन करना बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिरदर्द की समस्या हो सकती है. सूर्य के प्रभाव से ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें. आंखों का विशेष ध्यान रखें और धूल-मिट्टी से बचाव करें.
- सावधानी: क्रोध और उत्तेजना में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें.
- उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: गहरा लाल
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










