आज 21 अप्रैल 2026 का राशिफल: मंगलवार को सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Apr 2026 7:04 AM

विज्ञापन

आज 21 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को सितारे साहस, ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर कम्युनिकेशन और नए विचारों को बढ़ावा देगा. घरेलू सुख, करियर में प्रगति और प्रेम में गहराई का दिन. सावधानी से फैसले लें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: आज 21 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा शाम 05 बजकर 06 मिनट तक वृषभ राशि में हैं, उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. सूर्य मेष राशि में स्थित हैं और शुक्र वृषभ राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण साहस तो बढ़ेगा लेकिन भाई-बहनों से तीखा मतभेद हो सकता है. करियर में मंगल की दृष्टि आपको जिद्दी बनाएगी जिससे ऑफिस में तनाव बढ़ सकता है. लव लाइफ में पुरानी कड़वाहट उभरने का डर है इसलिए पार्टनर से बहस करने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें वरना गर्दन या कंधों में तेज दर्द परेशान कर सकता है.

वृषभ राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण धन लाभ तो होगा पर परिवार में किसी बात पर बड़ा झगड़ा होने की आशंका है. शुक्र की उपस्थिति ऐश्वर्य देगी लेकिन राहु की कुदृष्टि आपके सुखों में खलल डाल सकती है. नौकरी में गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए अपनी योजनाएं गुप्त रखें. खान-पान पर नियंत्रण रखें वरना अचानक फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बन सकती है.

मिथुन राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आपकी बुद्धि प्रखर होगी लेकिन मन में अज्ञात भय बना रहेगा. गजकेसरी योग आपको मान-सम्मान दिलाएगा पर मीन के शनि आपके कार्यों में देरी करवा सकते हैं. प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से दरार आने का खतरा बना हुआ है. स्वास्थ्य में मानसिक भारीपन और अनिद्रा की समस्या आपको विचलित कर सकती है.

कर्क राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण फिजूलखर्ची अचानक बढ़ेगी और आप किसी कानूनी उलझन में फंस सकते हैं. करियर के क्षेत्र में मेहनत का फल न मिलने से मन में उदासी और नकारात्मकता घर कर सकती है. पार्टनर के साथ रिश्तों में अविश्वास की भावना पैदा होगी जिससे अलगाव की स्थिति बन सकती है. अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

सिंह राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आय के नए स्रोत तो खुलेंगे लेकिन केतु की मौजूदगी आपके स्वभाव को चिड़चिड़ा बनाएगी. रिलेशनशिप में पार्टनर की कोई बात आपको भीतर तक चुभ सकती है जिससे दिनभर अशांति रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ सकता है. पेट से संबंधित पुरानी बीमारियाँ अचानक उभर सकती हैं जिससे कष्ट होगा.

कन्या राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में बड़ा पद मिल सकता है पर काम का बोझ आपको तोड़ देगा. शनि-मंगल का मीन में होना आपके पार्टनर के साथ गंभीर मतभेद और वैचारिक युद्ध का संकेत दे रहा है. बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निआज जाने का डर रहेगा जिससे आर्थिक नुकसान संभव है. पैर में चोट लगने या हड्डियों में दर्द की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है.

तुला राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन धार्मिक कार्यों में मन नहीं लगेगा. राहु की स्थिति आपके करियर में भ्रम पैदा करेगी जिससे आप गलत रास्ते पर जा सकते हैं. लव लाइफ में आकर्षण तो रहेगा पर पार्टनर की सेहत को लेकर मन में बड़ी चिंता बनी रहेगी. मांसपेशियों में खिंचाव या नसों की समस्या आज आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकती है.

वृश्चिक राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार होने की संभावना है. अचानक आने वाली बाधाएं आपके बने-बनाए काम बिगाड़ सकती हैं और धन हानि का योग बनेगा. पार्टनर के साथ विश्वासघात या गंभीर झूठ सामने आने से रिश्ते में दरार आ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी खतरनाक है इसलिए दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहें.

ये भी पढ़ें: आज 21 अप्रैल का लव राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों की कैसी रहेगी लव लाइफ, रोमांस बढ़ेगा या दूरी?

धनु राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण पार्टनरशिप में लाभ होगा लेकिन वैवाहिक जीवन में तूफ़ान आ सकता है. सूर्य की पंचम भाव में स्थिति संतान को लेकर कोई अशुभ समाचार दे सकती है. करियर में बदलाव का विचार मन में आएगा लेकिन वर्तमान स्थिति को छोड़ना भारी पड़ सकता है. माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या आज आपकी एकाग्रता को पूरी तरह नष्ट कर सकती है.

मकर राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के छठे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और कर्ज का दबाव बढ़ सकता है. नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने से आपका वर्क-लाइफ बैलेंस पूरी तरह खराब होगा. प्रेम संबंधों में पार्टनर की मांगें आपको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर सकती हैं. त्वचा रोग या इन्फेक्शन का खतरा आज आपको अस्पताल तक ले जा सकता है.

कुंभ राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण विद्या और बुद्धि में वृद्धि होगी पर संतान के भविष्य को लेकर मन डरा रहेगा. राहु आपकी राशि में होने से आप खुद को दुनिया से कटा हुआ महसूस करेंगे जिससे डिप्रेशन बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ छोटी सी बात पर शुरू हुई चर्चा बड़े विवाद का रूप ले सकती है. हृदय संबंधी रोगियों को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए वरना समस्या गंभीर होगी.

ये भी पढ़ें: आज 21 अप्रैल 2026 का  पंचांग, जानें शुभ समय, योग और नक्षत्र की पूरी जानकारी

मीन राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति आज आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी और घर में आजह का माहौल रहेगा. आपकी राशि में शनि और मंगल की युति आपको अत्यंत आक्रामक बनाएगी जिससे बनते काम बिगड़ जाएंगे. रिलेशनशिप में पार्टनर का उदासीन रवैया आपको भीतर से दुखी कर सकता है. सीने में जलन या फेफड़ों से संबंधित तआजीफ आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola