Aaj ka Kumbh rashifal 3 april 2024: आज मानसिक तनाव हो सकता है

Updated:
विज्ञापन

Aaj ka Kumbh rashifal 3 april 2024

Aaj ka Kumbh rashifal 3 april 2024: आज का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 3 अप्रैल 2024 horoscope in hindi : कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

विज्ञापन

कुंभ- कुंभ राशि के लिए 3 अप्रैल का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है.व्यापार के क्षेत्र में आपके शत्रु आपके साथ विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं.विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी, जिससे सफलता मिलेगी.

लव राशिफल

आज का दिन भावनात्मक रूप से अच्छा होने जा रहा है. आप अपने साथी के प्रति वफादार होंगे. आज फैमिली को समय देने का दिन है. कहीं बाहर घूमनें जा सकते हैं. अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ डिमांड करता है तो जेब की तरफ नजर डालकर ही खर्च करें. बुजुर्ग जोड़े किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

शुभ अंक-9
शुभ रंग- आसमानी

Aaj Ka Rashifal,3 अप्रैल 2024

बुधवार के दिन करें गणेश भगवान की पूजा

बुधवार का दिन बुधदेव को समर्पित है. गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहते है. ऐसी मान्यता है कि बुधवार के दिन सुबह उठकर भगवान गणेश की पूजा करने से गणेश जी खुश होकर अपने भक्त के कष्टों को नष्ट कर देते हैं.

बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप

‘ॐ गं गणपतये नमः’
ये मंत्र गणेश जी के प्रभावशाली मंत्रों में से एक है. आज अगर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें तो आपके हर कार्य सफल होंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola