ePaper

कुंभ राशिफल 18 फरवरी 2026: आज का दिन पॉजिटिविटी से भरा रहेगा, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

Updated at : 18 Feb 2026 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल 18 फरवरी 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 18 Febuary 2026: आज 18 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 05 बजकर 05 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी. कुंभ राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बना हुआ है. यह 'पंचग्रही योग' युवाओं के लिए डिजिटल क्रांति, नेटवर्किंग और नए करियर विकल्पों के लिए बहुत प्रभावशाली है. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु युवाओं को साहस और बुद्धिमानी दोनों दे रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 18 Febuary 2026: कुंभ राशि- आपकी ही राशि में पांच ग्रहों की युति आपको ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’ बनाएगी. आज का दिन आपके लिए पॉजिटिविटी से भरा है. अगर करियर में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेस्ट है. सोशल लाइफ और धर्म-कर्म के कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी. समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी जिससे आप काफी खुश रहेंगे. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का कुंभ राशिफल.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी ही राशि में पांच ग्रहों का महासंयोग आपको आज ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’ बना रहा है. करियर में अगर कोई बड़ा बदलाव या स्विच करना चाहते हैं, तो आज से बेहतर दिन नहीं हो सकता. समाज और सोशल मीडिया पर आपकी इज्जत बढ़ेगी. डिजिटल मार्केटिंग या टेक से जुड़े युवाओं को आज कोई विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन अत्यधिक रोमांटिक है. आपकी पर्सनालिटी इतनी अट्रैक्टिव रहेगी कि पार्टनर आपकी हर बात मानेगा. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन ‘ड्रीम पार्टनर’ से मिलने जैसा हो सकता है. दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको बहुत खुशी देगा. रिश्तों में आज एक नई गहराई और जुड़ाव महसूस होगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आप बेहद पॉजिटिव और एनर्जेटिक रहेंगे. पांच ग्रहों की युति आपको मानसिक रूप से बहुत शार्प बनाएगी. हालांकि, विचारों की अधिकता से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है. आज पर्याप्त नींद लें और मेडिटेशन करें. नीले रंग के कपड़े पहनना आज आपके मानसिक संतुलन के लिए बहुत अच्छा रहेगा.

सावधानी: अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें, स्वार्थी बनने से बचें.
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें और जरूरतमंदों को अनाज दान करें.

शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

ALSO Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

ALSO Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola