Gen-Z राशिफल 12 मई 2026: करियर, लव लाइफ और पढ़ाई में किसे मिलेगी सफलता, किन्हें रखना होगा धैर्य?

Aaj Ka Gen-Z Rashifal: मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए बदलाव, नई ऊर्जा और आत्ममंथन लेकर आया है. वैधृति योग के प्रभाव से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है. जानें आज चंद्रमा के गोचर और ग्रहों की स्थिति का मेष से मीन राशि तक आपकी पढ़ाई, करियर और लव लाइफ पर क्या असर पड़ेगा.
Aaj Ka Gen-Z Rashifal: आज 12 मई 2026, दिन मंगलवार है. हनुमान जी के पूजन तथा मंगल दोष को समाप्त करने के लिए यह दिन उत्तम माना जाता है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, इसके उपरांत एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी. वैधृति योग के प्रभाव के कारण आज लो-परफॉर्मेंस महसूस हो सकता है, इसलिए ओवरथिंकिंग से बचें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. नवग्रह शांति के लिए भी आज का दिन उत्तम माना गया है. इस योग को संघर्ष का दिन माना जाता है.
राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:40 बजे तक रहेगा. इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ न करें, अन्यथा कार्यों में रुकावट आ सकती है. दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें. यदि विशेष परिस्थिति में पूर्व दिशा की यात्रा करनी पड़े, तो राई खाकर यात्रा करें, लाभ होगा. आज चंद्रमा कुंभ राशि में दोपहर 02:49 बजे तक रहेंगे, इसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे. यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी राशि पर ग्रहों और नक्षत्रों का प्रभाव कैसा रहेगा, तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए Gen-G का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि (Aries)
आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत द्वादश भाव में जाएंगे. आज का दिन जेन-जी मेष राशि वालों के लिए एकदम “रीसेट मोड” जैसा रहेगा, जहां आप अपने लक्ष्यों को नए नजरिए से देखेंगे. पढ़ाई के मामले में आपका फोकस थोड़ा डगमगा सकता है, लेकिन यदि आप डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से दूरी बनाए रखते हैं, तो शाम तक अच्छी प्रगति कर सकते हैं.
सूर्य, मंगल और बुध की युति करियर के क्षेत्र में नए आइडियाज पर काम कर रहे लोगों के लिए रचनात्मकता बढ़ाएगी और आपको अपने टैलेंट को दिखाने का मौका मिलेगा. शुक्र दूसरे भाव में स्थित हैं, इसलिए लव लाइफ में हल्की-फुल्की गलतफहमियां हो सकती हैं. चैट या मैसेज में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें.
आज आप खुद को थोड़ा इमोशनल महसूस कर सकते हैं, लेकिन यही भावनाएं आपको सही फैसले लेने में मदद करेंगी. फ्रेंड सर्कल में कोई खास दोस्त आपको मोटिवेट करेगा और नई दिशा देगा. कुल मिलाकर, दिन वर्क और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने का है.
शुभ नंबर: 3
शुभ रंग: पीच
उपाय: शाम को थोड़ी देर अकेले बैठकर अपने लक्ष्य लिखें.
वृषभ राशि (Taurus)
आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत एकादश भाव में जाएंगे. वृषभ राशि के जेन-जी युवाओं के लिए आज का दिन स्थिरता और विकास का शानदार संयोजन लेकर आया है.
सूर्य, मंगल और बुध द्वादश भाव में स्थित हैं. पढ़ाई में आप धीरे-धीरे लेकिन मजबूत तरीके से आगे बढ़ेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. शनि के प्रभाव से करियर के क्षेत्र में जो लोग स्टार्टअप या फ्रीलांसिंग की सोच रहे हैं, उन्हें कोई नया आइडिया मिल सकता है.
शुक्र प्रथम भाव में हैं, इसलिए लव लाइफ में आपका स्वभाव थोड़ा पजेसिव हो सकता है, जिससे पार्टनर के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है. रिश्ते में स्पेस देना जरूरी होगा. आज आप फाइनेंशियल प्लानिंग की ओर ज्यादा आकर्षित रहेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा. सोशल मीडिया पर समय बिताने की बजाय अपने स्किल्स पर काम करना बेहतर रहेगा.
आज का दिन आपको यह समझाएगा कि “स्लो एंड स्टेडी” ही असली गेम चेंजर है.
शुभ नंबर: 6
शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें.
मिथुन राशि (Gemini)
आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत दशम भाव में जाएंगे. आज का दिन मिथुन राशि के जेन-जी युवाओं के लिए तेज दिमाग और तेज फैसलों का रहेगा.
सुबह से ही आपका मन काफी एक्टिव रहेगा और आप एक साथ कई काम करने की कोशिश करेंगे. दोपहर के बाद पढ़ाई के मामले में नए कॉन्सेप्ट्स समझने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, खासकर यदि आप ऑनलाइन क्लास या डिजिटल नोट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.
सूर्य, बुध और मंगल एकादश भाव में स्थित हैं, इसलिए करियर में नेटवर्किंग आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है. कोई नई पहचान भविष्य में बड़ा अवसर दे सकती है. शुक्र द्वादश भाव में हैं, इसलिए लव लाइफ में बातचीत का खास महत्व रहेगा. यदि आप सिंगल हैं, तो किसी से दिलचस्प बातचीत शुरू हो सकती है. रिलेशनशिप में हैं, तो दिल की बात साझा करना रिश्ते को मजबूत करेगा.
दोस्ती में भी आज मस्ती और हंसी का माहौल बना रहेगा. बस ध्यान रखें कि ओवरथिंकिंग से बचें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
शुभ नंबर: 5
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: सुबह हरी घास पर नंगे पैर थोड़ी देर चलें.
कर्क राशि (Cancer)
आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत नवम भाव में जाएंगे. कर्क राशि के जेन-जी लोगों के लिए आज का दिन भावनात्मक गहराई और स्पष्टता से भरा रहेगा.
पढ़ाई में शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपका फोकस बेहतर होता जाएगा. यदि आप किसी परीक्षा या प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का दिन रिवीजन के लिए अच्छा रहेगा.
सूर्य, बुध और मंगल दशम भाव में स्थित हैं, इसलिए करियर में किसी सीनियर या मेंटर से ऐसा सुझाव मिल सकता है, जो आपकी दिशा बदल सकता है. शुक्र एकादश भाव में हैं, इसलिए लव लाइफ में भावनाएं मजबूत रहेंगी. यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो संकेत देने का सही समय है. रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड और गहरा होगा.
गुरु के सहयोग से परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा. आज आपको अपने दिल की आवाज सुननी चाहिए, क्योंकि वही आपको सही रास्ता दिखाएगी.
शुभ नंबर: 2
शुभ रंग: ऑफ-व्हाइट
उपाय: किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें.
सिंह राशि (Leo)
आज चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत अष्टम भाव में जाएंगे. सिंह राशि के जेन-जी युवाओं के लिए आज का दिन सेल्फ-एक्सप्रेशन और उपलब्धियों से भरा रहेगा.
पढ़ाई में आप अपनी प्रेजेंटेशन और आइडियाज से सभी को प्रभावित कर सकते हैं. यदि आप किसी प्रतियोगिता या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी परफॉर्मेंस दमदार रहेगी.
सूर्य, मंगल और बुध के प्रभाव से करियर में आपका आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व दें. शुक्र दशम भाव में स्थित हैं, इसलिए लव लाइफ में रोमांस और अटेंशन दोनों मिलेंगे. आपका आकर्षण पार्टनर को प्रभावित करेगा. सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं.
सोशल लाइफ में भी आपकी एक्टिविटी बढ़ेगी और आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहेंगे. आज का दिन आपको यह महसूस कराएगा कि खुद पर भरोसा ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.
शुभ नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या राशि (Virgo)
आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत सप्तम भाव में जाएंगे. आज का दिन कन्या राशि के जेन-जी युवाओं के लिए “स्मार्ट वर्क” का संकेत दे रहा है.
आप महसूस करेंगे कि केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही प्लानिंग भी उतनी ही जरूरी है. सूर्य, मंगल और बुध की युति अष्टम भाव में है. पढ़ाई में आपका माइंड काफी एनालिटिकल रहेगा, जिससे आप कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे. यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज रिवीजन और नोट्स अपडेट करने का सही समय है.
चंद्रमा और शनि के प्रभाव से करियर में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लगेगी लेकिन आगे चलकर लाभदायक साबित होगी. शुक्र नवम भाव में हैं तथा विषयोग के प्रभाव से लव लाइफ में आप थोड़ा ओवरथिंक कर सकते हैं. हर बात को दिल पर लेने से बचें और पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें.
स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है. थोड़ी एक्सरसाइज या मेडिटेशन आपको ऊर्जा देगा. आज का दिन आपको सिखाएगा कि छोटे-छोटे सुधार ही बड़ी सफलता का रास्ता बनाते हैं.
शुभ नंबर: 8
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: हरे फल का सेवन करें.
तुला राशि (Libra)
आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत छठे भाव में जाएंगे. चंद्रमा और शनि की युति के कारण आज का दिन तुला राशि के जेन-जी लोगों के लिए रिश्तों और संतुलन पर केंद्रित रहेगा.
पढ़ाई में आप ग्रुप स्टडी या डिस्कशन के जरिए बेहतर समझ पाएंगे. यदि आप क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो आपके आइडियाज काफी यूनिक रहेंगे. सूर्य, मंगल और बुध सप्तम भाव में हैं, इसलिए करियर में टीमवर्क आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा.
शुक्र अष्टम भाव में स्थित हैं, इसलिए लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा. यदि कोई पुरानी गलतफहमी थी, तो वह दूर हो सकती है. सिंगल लोग किसी नए कनेक्शन की ओर आकर्षित हो सकते हैं.
आज आप अपने आसपास के माहौल को सुंदर और पॉजिटिव बनाने की कोशिश करेंगे. दिन आपको यह सिखाएगा कि संतुलन बनाए रखना ही सबसे बड़ी स्किल है.
शुभ नंबर: 7
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
उपाय: घर में खुशबूदार अगरबत्ती जलाएं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत पंचम भाव में जाएंगे. वृश्चिक राशि के जेन-जी युवाओं के लिए आज का दिन गहरी सोच और फोकस से भरा रहेगा.
विषयोग के प्रभाव तथा सूर्य, मंगल और बुध के छठे भाव में होने से आप हर चीज को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे. पढ़ाई में यह दृष्टिकोण आपको दूसरों से आगे ले जाएगा, खासकर रिसर्च या थ्योरी से जुड़े विषयों में.
करियर में आपकी मेहनत और समर्पण आज नोटिस किया जाएगा, जिससे नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. शुक्र सप्तम भाव में हैं, इसलिए लव लाइफ में पैशन और इमोशन्स दोनों हाई रहेंगे. रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के साथ ईमानदारी से बातचीत करें. सिंगल लोग किसी रहस्यमयी व्यक्तित्व की ओर आकर्षित हो सकते हैं.
शनि पंचम भाव में हैं, इसलिए आज आप अपने पर्सनल गोल्स पर भी गंभीरता से ध्यान देंगे और कुछ अहम फैसले ले सकते हैं. दिन आपको यह सिखाएगा कि असली ताकत आपके अंदर छिपी है.
शुभ नंबर: 9
शुभ रंग: वाइन रेड
उपाय: शाम को दीपक जलाकर कुछ देर शांत बैठें.
धनु राशि (Sagittarius)
आज चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत चतुर्थ भाव में जाएंगे. धनु राशि के जेन-जी युवाओं के लिए आज का दिन एक्सप्लोरेशन और नई सोच से जुड़ा रहेगा.
विषयोग के प्रभाव से आपका मन नई चीजें सीखने और समझने में ज्यादा लगेगा. सूर्य, मंगल और बुध की युति पंचम भाव में है. पढ़ाई में यदि आप किसी नए विषय या स्किल पर ध्यान देंगे, तो तेजी से प्रगति कर सकते हैं, खासकर ऑनलाइन लर्निंग और प्रैक्टिकल नॉलेज में.
करियर में कोई नया अवसर या आइडिया सामने आ सकता है, जो आपके भविष्य को नई दिशा देगा. शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ में फ्रेशनेस बनी रहेगी. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी. सिंगल लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से दिलचस्प बातचीत शुरू हो सकती है.
फ्रेंड सर्कल में आपकी इमेज पॉजिटिव रहेगी और लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे. आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि रिस्क लेने से ही नए रास्ते खुलते हैं.
शुभ नंबर: 4
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: जरूरतमंद छात्रों को कॉपी-किताब दान करें.
मकर राशि (Capricorn)
आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत तृतीय भाव में जाएंगे. मकर राशि के जेन-जी युवाओं के लिए आज का दिन पूरी तरह फोकस और जिम्मेदारी से भरा रहेगा.
आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और किसी भी तरह की लापरवाही से बचेंगे. सूर्य, बुध और मंगल चतुर्थ भाव में स्थित हैं. पढ़ाई में आपका अनुशासन आपको दूसरों से आगे रखेगा, खासकर यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.
करियर में आपकी मेहनत और लगातार प्रयास रंग ला सकते हैं. सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे और नई जिम्मेदारी दे सकते हैं. शुक्र पंचम भाव में हैं, इसलिए लव लाइफ में आप थोड़ा रिजर्व रहेंगे, लेकिन आपके छोटे-छोटे केयरिंग जेस्चर पार्टनर को प्रभावित करेंगे.
यदि आप सिंगल हैं, तो फिलहाल आपका फोकस खुद पर रहेगा और इमोशनल क्लैरिटी बढ़ेगी. आज आप भविष्य की प्लानिंग को लेकर गंभीर सोचेंगे और कुछ मजबूत फैसले भी ले सकते हैं. दिन आपको यह समझाएगा कि अनुशासन ही सफलता की मजबूत नींव है.
शुभ नंबर: 8
शुभ रंग: स्लेट ग्रे
उपाय: किसी जरूरतमंद को कंबल दान करें.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत दूसरे भाव में जाएंगे. कुंभ राशि के जेन-जी लोगों के लिए आज का दिन क्रिएटिव सोच और यूनिक आइडियाज से भरा रहेगा.
आपका माइंड अलग तरीके से काम करेगा, जिससे आप हर समस्या का नया समाधान ढूंढ पाएंगे, लेकिन जल्दबाजी करने से बचें. पढ़ाई में आप रटने की बजाय समझने पर ध्यान देंगे. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
करियर में आपकी क्रिएटिविटी आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है, खासकर यदि आप स्टार्टअप या डिजिटल फील्ड से जुड़े हैं. शुक्र चतुर्थ भाव में स्थित हैं, इसलिए लव लाइफ में दोस्ती और समझदारी का अच्छा संतुलन रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपने विचार साझा करेंगे.
सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं, जो उनकी सोच और स्वतंत्रता को समझे. सोशल लाइफ में आपकी एक्टिविटी बढ़ेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. शनि दूसरे भाव में हैं, इसलिए आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि अलग सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.
शुभ नंबर: 5
शुभ रंग: टरक्वॉइज़ ब्लू
उपाय: पक्षियों को दाना और पानी दें.
मीन राशि (Pisces)
आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे, इसके उपरांत प्रथम भाव में जाएंगे. विषयोग के प्रभाव से मीन राशि के जेन-जी युवाओं के लिए आज का दिन कल्पनाशक्ति, भावनाओं और क्रिएटिविटी से भरपूर रहेगा.
आपका मन काफी ड्रीमी और क्रिएटिव रहेगा, जिससे आप पढ़ाई में भी अलग तरीके से सोच पाएंगे और कठिन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे. यदि आप आर्ट, म्यूजिक, राइटिंग या किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो आज आपका टैलेंट शानदार प्रदर्शन करेगा.
सूर्य, बुध और मंगल दूसरे भाव में स्थित हैं, इसलिए करियर में आप अपने पैशन को फॉलो करने की दिशा में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे. शुक्र तीसरे भाव में हैं, इसलिए लव लाइफ में रोमांटिक एनर्जी काफी मजबूत रहेगी. आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे और रिश्ते में गहराई आएगी.
सिंगल लोगों के लिए कोई खास व्यक्ति आपके विचारों में जगह बना सकता है. गुरु के सहयोग से दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा और हल्की-फुल्की बातचीत आपको खुश रखेगी. आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि अपने सपनों पर भरोसा रखना ही आपको आपकी असली मंजिल तक ले जाता है.
शुभ नंबर: 2
शुभ रंग: लैवेंडर पर्पल
उपाय: सफेद मिठाई किसी गरीब को दान करें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










