Aaj ka Dhanu Rashifal 27 march 2024: किसी बच्चे को भी आज अपमानित ना करें

Aaj 27 march 2024 ka Dhanu Rashifal
Today horoscope आज का धनु राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 27 मार्च 2024 horoscope in hindi : धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
धनु- आज का दिन खास नहीं रहने वाला है.चोट चपेट से बचकर रहें. खासकर वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. आज बड़ें बुजुर्ग का दिल ना दुखाएं. किसी बच्चे को भी आज अपमानित ना करें.
लव राशिफल
आज शादी शुदा लाइफ जी रहे लोगों के सामने लॉयलटी प्रूफ करना पड़ सकता है. एक दूसरे पर भरोसा करना हर रिश्ते के लिए जरूरी है. अगर आपका पार्टनर कोई गलती करता है तो आप भी उसे ही ना दोहराएं.
हेल्थ राशिफल
चोट चपेट से बचें. आज के दिन दुर्घटना का योग बन रहा है. जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है. हेल्थ इंश्यूरेंश लेने की सोच रहे हैं तो जरूर अप्लाई करें.
शुभ अंक—8
शुभ रंग—हरा
धनु राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल
आज का दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण होगा. कहीं पैसे उधार दिए हैं, तो वापस मिलने का चांस आज कम है. वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज इसे टाल सकते हैं.
बुधवार के दिन करें ये उपाय
आज गाय को हरा साग खिलाने से मन की मुराद पूरी होती है. बुधवार के दिन घर पर कोई गरीब या गाय आए तो उन्हें भगाना नहीं चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




