Aaj Ka Rashifal,27 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 May 2024 11:52 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,27 मार्च 2024

Aaj Ka Rashifal, 27 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 27 मार्च 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

विज्ञापन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन साधारण रहेगा. बुजुर्गों की सेवा का अवसर प्राप्त होगा. बच्चों के साथ मिलकर हॉलीडे प्लान करें. पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:9

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भाग दौड़ भरा है. ऑफिस में काम को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है. व्यायाम औऱ मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 2

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज तनाव से मुक्ति मिलेगा. भार दौड़ से राहत मिलने से सेहत अच्छा रहेगा. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन बेहतरीन होगा, शुभफल मिलेगा. गृहणियों के लिए आज का दिन थोड़ा थकाने वाला रह सकता है.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

Aaj Ka Rashifal,27 मार्च 2024

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देना जरूरी हो जाएगा. ऑफिस में छुट्टी को लेकर परेशानी हो सकती है. पत्नी से मनमुटाव रहेगा. निवेश करने को सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सरकारी ऑफिस में फंसा हुआ काम पूरा होगा. ऑफिस के सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. मां के हेल्थ की चिंता रहेगा. बीपी की परेशानी हो सकती है, ध्यान रखें
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ खराब है तो उसमें सुधार की संभावना है. होली के बाद की थकान के बाद भी हेल्थ पर असर पड़ सकता है. मां पिता को समय दें. पत्नी का पूरा सहयोग मिलने वाला है. ऑफिस की टेंशन घर ना लाएं.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज वाहन चलाते वक्त ध्यान रखें. पत्नी से वाद विवाद संभव है, कोई परेशानी हो तो बात करके समस्या का हल कर सकते हैं. बच्चों के हेल्थ की चिंता रहेगा. ऑफिस में बॉस काम का ओवर लोड दे सकते हैं.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भाई बहनों का सहयोग मिलेगा. आज के दिन भाग दौड़ हो सकती है. बड़े बुजुर्ग अपने हेल्थ का ख्याल रखें. माता पिता के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा. पत्नी के साथ काम में सहयोग करें.

शुभ रंग: पिंक

शुभ अंक: 8

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अगर स्वास्थ को लेकर कोई परेशानी है तो डॉक्टर से तुरंत मिले, नहीं तो रोग बढॉ सकता है. बच्चों को बाहर घुमाने लेकर जाएं. माता पिता और पत्नी को पूरा समय दें. अगर हो सके तो आज छुट्टी लें, होली का थकान मिट जाएगा.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज निराशा घर कर सकती है. बडे बूढ़ों की राय से नए काम की शुरूआत करें. निवेश के लिए समय सही नहीं है, इसलिए थोड़ा संभले. भाई बहन के साथ समय बीता सकते हैं,
शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन फलदायी है. पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है. पत्नी का भरपूर सहयोग मिलेगा. ऑफिस में भाग दौड़ ज्यादा रहेगी, पर वहां काम की प्रशंसा की जाएगी.

शुभ रंग: पर्पल

शुभ अंक: 4

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन अशांत हो सकता है. भाई बहनों का सहयोग और माता की राय से किसी नए काम के लिए आगे बढ़े. पत्नी के हेल्थ की चिंता सताएगी. अपने रूटीन में थोड़ा सा बदलाव करें. मानसिक शांति पाने के लिए एकसार दिनचर्या फॉलो करें.

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 9

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola