इनका बढ़ेगा स्वाभिमान व स्वावलम्बन......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष पारिवारिक आवश्यकताएं बढ़ेगी. रोजी-रोजगार में अवरोध, अप्रिय प्रसंगों की प्राप्ति होगी. गुप्त शत्रुओं से परेशानी, आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें. वृष स्वाभिमान व स्वावलम्बन बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, मित्रों से मार्मिक पीड़ा, कठिन परिश्रम से जटिल समस्याओं का समाधान होगा. मिथुन श्रेष्ठजनों के सहयोग […]
डॉ एनके बेरा
मेष
पारिवारिक आवश्यकताएं बढ़ेगी. रोजी-रोजगार में अवरोध, अप्रिय प्रसंगों की प्राप्ति होगी. गुप्त शत्रुओं से परेशानी, आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें.
वृष
स्वाभिमान व स्वावलम्बन बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, मित्रों से मार्मिक पीड़ा, कठिन परिश्रम से जटिल समस्याओं का समाधान होगा.
मिथुन
श्रेष्ठजनों के सहयोग से नया पद एवं अधिकार मिलेगा. प्रभावशाली व्यक्तित्व का विकास, किसी बड़ी योजना के निर्माण में कई लोगों का साथ मिलेगा.
कर्क
नया परिचय क्षेत्र मिलेगा.कर्मक्षेत्र में आपके धैर्य, एवं सहनशीलता की परीक्षा कदम-कदम पर होगी. नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी.
सिंह
परिवार में वाद-विवाद का माहौल बना रह सकता है. पड़ोसियों एवं दूरदराज के रिश्तेदारों से वैमनस्यता बना रहेगा. नौकरी-व्यापार में कठिनाइयों का निवारण होगा.
कन्या
महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा. व्यापार, मुकदमा, परीक्षा, कंपीटीशन आदि में सफलता मिलेगी. साहसिक कार्य में सफलता घरेलू सुख-संपन्नता बढ़ेगी.
तुला
सोच-समझकर ही कोई व्यापारिक निर्णय लें. रोजी-रोजगार की स्थिति में सुधार होगी. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.
वृिश्चक
सुख-संतोष और आमोद प्रमोदपूर्ण स्थितियां बनेगी. जीवन स्तर को व्यापक व उन्नत बनाने की चेष्टा सफल होगी. विरोधियों पर दबाव बनाये रखने में सफल होंगे.
धनु
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी. उच्चस्तरीय लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश कामयाब होगी.
मकर
रोजी-रोजगार की स्थिति मजबूत होगी. संतान संबंधी चिंता दूर होगी. उत्साह एवं उमंग बढ़ेगा, जो सामयिक सामाजिक संपर्क का उचित लाभ देगा.
कुंभ
रोजी-रोजगार में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा. जमीन-मकान संबंधी कामों के गतिरोध दूर होंगे. घरेलू दायित्व का निर्वाह होगा. नयी वाहन का योग है.
मीन
अनेक समस्याओं के समाधान को नयी दिशा मिलेगी. उद्योग-व्यापार में अनुकूलता बढ़ेगी. अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा. धन लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




