ePaper

इनका कारोबार बढ़ेगा, बढ़ेगी आमदनी....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 30 Oct 2018 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
इनका कारोबार बढ़ेगा, बढ़ेगी आमदनी....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष आज का दिन शुभ एवं लाभदायक सिद्ध होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. बिगड़े हुए कार्य बनेंगे. वृष आपका कार्य बहुत अच्छी तरह से चलेगा. कारोबार बढ़ेगा. आमदनी बढ़ेगी.नये-नये काम सामने आयेंगे. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. मिथुन समय अनुकूल है. जिस उद्देश्य से […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
आज का दिन शुभ एवं लाभदायक सिद्ध होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. बिगड़े हुए कार्य बनेंगे.
वृष
आपका कार्य बहुत अच्छी तरह से चलेगा. कारोबार बढ़ेगा. आमदनी बढ़ेगी.नये-नये काम सामने आयेंगे. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी.
मिथुन
समय अनुकूल है. जिस उद्देश्य से आपने कोई कार्य हाथ में ले रखा है, उसकी पूर्ति हो जायेगी. आपके काम से यश प्राप्त होगा.
कर्क
प्रॉपर्टी अथवा आर्थिक लेन-देन संबंधी विवाद हो सकता है. स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. संतान के विवाहादि शुभ कार्य की योजना बनेगी.
सिंह
रोजी-रोजगार में मतभेद बढ़ेंगे. शत्रुता बढ़ेगी. किसी व्यक्ति अथवा काम में धोखा मिल सकता है. आत्मविश्वास की कमी होगी.
कन्या
महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आमदनी बढ़ेगी. रुका पैसा मिलेगा. कामकाज समय पर होंगे.
तुला
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा. बिना विचारे विवादास्पद मामलों में हाथ न डालें. पारिवारिक वातावरण सुधरेगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
वृिश्चक
संतान पक्ष के लिए खर्च होगा. यह खर्च उनकी प्रगति के लिए किया जायेगा. लेखन-पठन-पाठन में रुचि. घर में बड़े लोगों का समागम होगा.
धनु
विशिष्ट कार्य सिद्धि, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. अभी तक जो इच्छा अधूरी रही हो, ऐसी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा.
मकर
पत्नी-पुत्र का सुख मिलेगा. अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनाये रखें. समस्या का समाधान मिलेगा.
कुंभ
अनिवार्य कामों में आपकी व्यवहार कुशलता प्रसिद्धि देनेवाली है. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन
आपके सामने आर्थिक समस्या बनी रहेगी. आपने जिस पर भी आज तक भरोसा किया या स्वयं कष्ट उठाकर उसे सुख दिया, वह व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola