ePaper

महिलाओं की सुरक्षा के लिए रांची पुलिस ने जारी की वुमेन हेल्पलाइन नंबर, अब छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं

Updated at : 21 Oct 2020 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए रांची पुलिस ने जारी की वुमेन हेल्पलाइन नंबर, अब छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं

Jharkhand news, Ranchi news : झारखंड पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर रांची में वुमेन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. छेड़छाड़ समेत महिलाओं के साथ होने वाली अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रांची पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. रांची जिले की महिलाएं व्हाट्सएप या कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं.

विज्ञापन

Jharkhand news, Ranchi news : रांची : झारखंड पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर रांची में वुमेन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. छेड़छाड़ समेत महिलाओं के साथ होने वाली अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रांची पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. रांची जिले की महिलाएं व्हाट्सएप या कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं.

रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने वुमेन हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए महिलाओं से अपील किया कि आप अपनी समस्याएं रांची पुलिस से साझा करें. रांची पुलिस उचित कार्रवाई जरूर करेगी. उन्होंने कहा कि लोगों के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देना रांची पुलिस का कर्तव्य है.

उन्होंने महिलाओं से कहा कि आपके साथ छेड़छाड़ या अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से इस हेल्पलाइन की शुरुआत की गयी है. इसलिए इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग जरूर करें. इस महिला हेल्पलाइन नंबर की इंचार्ज महिला इंस्पेक्टर ममता को बनाया गया है.

Also Read: सदर अस्पताल चाईबासा में पीपीई किट खरीद में फर्जीवाड़े मामले की होगी जांच, डीसी ने दिये आदेश
इस हेल्पलाइन नंबर को कर लें याद

रांची पुलिस द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर को आप जरूर याद रख लें, ताकि अगर आपके साथ कोई छेड़छाड़, छिनतई आदि जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दें, तो तत्काल इन नंबरों पर कॉल कर पुलिस की सहायता ले सकते हैं. महिला हेल्पलाइन नंबर 8987790699 और 9905936490 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिये अपनी समस्या बता सकती हैं, ताकि पुलिस आपकी सहयता के लिए आपके पास पहुंच सके.

बता दें कि रांची शहर में छेड़छाड़ और छिनतई की घटनाएं अक्सर घटती है. कई बार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होते हैं, वहीं कई बार आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है. हालांकि, रांची शहर में मोबाइल पुलिस की भी गतिविधियां सक्रिय है. फिर भी अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है. अब वुमेन हेल्पलाइन नंबर की मदद से महिलाओं को सुरक्षा मिलने में सहूलियत होगी, ऐसी आशा जतायी जा रही है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola