लालू प्रसाद के बेलर राजू गोप के बेटे शौर्य का हत्यारा कोडरमा से गिरफ्तार, अपहरण से मर्डर तक की पूरी कहानी

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेलर रहे राजू गोप के बेटे शौर्य गोप का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या करने वाले संजू पांडा को पुलिस ने कोडरमा के जयनगर से अरेस्ट कर लिया है. शौर्य के अपहरण से मर्डर तक की पूरी कहानी यहां पढ़ें...
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के जमानतदार रहे राजू गोप के 8 साल के बेटे शौर्य गोप (Shourya Gope Kidnap-Murder Case) के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मूल रूप से हजारीबाग के रहने वाले आरोपी संजू पांडा को पुलिस ने कोडरमा जिले के जयनगर से गिरफ्तार किया है. संजीव कुमार पंडा कभी राजू गोप का किरायेदार रहा था. बताया जाता है कि संजू ने फिरौती मांगने के इरादे से राजू के बेटे शौर्य का अपहरण किया था. लेकिन, बच्चा शोर मचाने लगा, तो संजू ने उसकी हत्या कर दी. रांची के एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरुवार को यह जानकारी दी.

राजू गोप राजधानी रांची के बरियातु थाना क्षेत्र स्थित एदलहातु के रामनगर में रहते हैं. 3 फरवरी की शाम को शौर्य का उस वक्त संजीव कुमार पंडा ने अपहरण कर लिया, जब वह घर से बिस्कुट लेने के लिए घर से निकला था. दुकान से बाहर आते ही संजीव ने आवाज देकर शौर्य को अपने पास बुलाया. उसे अपनी कार में बैठाकर वहां से फरार हो गया. कार में शौर्य गोप ने उसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया.
Also Read: रांची के एदलहातू से अगवा बच्चे का नहीं मिला सुराग, अपहरण को जिस कार से दिया गया था अंजाम वो निकला फर्जीशौर्य के शोर मचाने की वजह से संजीव कुमार पंडा घबरा गया और उस पर बेरहमी से कई वार किये. शौर्य अचेत हो गया. मोरहाबादी इलाके से निकलने के बाद संजू सीधे नगड़ी पहुंचा. उस वक्त शौर्य की सांसें चल रहीं थीं. यहीं उसने शौर्य गोप पर फिर से हमला किया और उसकी हत्या कर दी. शौर्य को मारने के बाद उसके शव को बोरे में डाला. बोरे में शव के साथ ईंट भी भर दिये. फिर बोरे को पानी में डुबोकर कोडरमा भाग गया.
बताया जाता है कि कोडरमा में संजीव कुमार पंडा की ससुराल है. एमबीए की पढ़ाई करने वाला संजू कोरोना काल में बेरोजगार हो गया. बेंगलुरु से रांची आया और राजू गोप के यहां किराये के मकान में रहने लगा. वह अपनी बहन और बहनोई के साथ यहां रहता था. राजू के पूरे परिवार से संजू घुल-मिल गया था. इसलिए उसके बुलाने पर शौर्य बड़ी आसानी से उसके पास चला गया था.
Also Read: kidnapping Case : फिल्मी अंदाज में रांची में नाबालिग का अपहरण, छात्रा को वापस छोड़ फरार हुए अपराधी, ढूंढती रही पुलिसशौर्य गोप अपहरण-मर्डर केस में रांची के एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस.#Jharkhand #RANCHI #CrimeNews pic.twitter.com/rh75LjYWOQ
— Mithilesh Jha (@Mithilesh_Jha1) March 9, 2023
राजू गोप का घर छोड़ने के बाद संजीव कुमार पंडा पुंदाग में किराये के एक मकान में रह रहा था. इसी दौरान गलत लोगों की संगत में पड़ गया और कर्ज में डूब गया. उसे 5 लाख रुपये की जरूरत थी. उसे लगा कि शौर्य का अपहरण कर राजू गोप से 5 लाख रुपये की फिरौती लेकर वह कर्ज से मुक्त हो सकता है. लेकिन, शौर्य के शोर मचाने से वह डर गया और उसकी हत्या कर दी. अब वह पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




