Jharkhand News: कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल को भी रिम्स में किया गया भर्ती, डॉक्टर ने दी ये सलाह

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Oct 2022 9:32 AM

विज्ञापन

बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल को पेट में दर्द की शिकायत पर शुक्रवार को रिम्स की सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल को पेट में दर्द के रिम्स में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर ने उन्हें सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच कराने की सलाह दी है. गौरतलब है कि वो अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड मामले में जेल में बंद हैं. बता दें कि बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल को पेट में दर्द की शिकायत पर शुक्रवार को रिम्स की सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. यहां प्रारंभिक जांच में अपेंडिक्स की आशंका जतायी गयी है. जेल प्रशासन ने दोपहर 12:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच अमित अग्रवाल को रिम्स की सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती कराया.

यहां सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ विनय प्रताप की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ. इसी दौरान अमित ने पेइंग वार्ड में कमरा देने आग्रह किया, पर डॉ प्रताप ने मना कर दिया है. कहा कि पेइंग वार्ड में इमरजेंसी की व्यवस्था नहीं है. इसलिए अभी आपको वहां नहीं रखा जा सकता है. अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड में गिरफ्तार अमित अग्रवाल को इडी ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था. रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट के निर्देश पर उन्हें बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया था.

कब कौन जेल से पहुंचा रिम्स

मनी लाउंड्रिंग के मामले में इडी ने अब तक निलंबित आइएएस पूजा सिंघल, सीए सुमन कुमार, झामुमो नेता पंकज मिश्रा, अधिवक्ता राजीव कुमार, प्रेम प्रकाश, बच्चू यादव और अमित अग्रवाल को िगरफ्तार कर जेल भेजा है. इनमें से पंकज मिश्रा को सबसे पहले रिम्स में भर्ती कराया गया था. वह रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. वहीं, पूजा सिंघल को सीने में दर्द की शिकायत पर रिम्स रेफर किया गया था. वह रिम्स के हृदय रोग विशेषज्ञ की देखरेख में भर्ती हैं. अधिवक्ता राजीव कुमार, प्रेम प्रकाश, सीएम सुमन कुमार व बच्चू यादव अभी होटवार जेल में हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola