Jharkhand Yaas Cyclone Weather Forecast : कल से झारखंड में दिखेगा यास तूफान का असर, राज्य में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Updated at : 24 May 2021 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Yaas Cyclone Weather Forecast : कल से झारखंड में दिखेगा यास तूफान का असर, राज्य में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार तूफान के दौरान संताल परगना के कुछ जिलों को छोड़ शेष जिलों में 60 से लेकर 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. तूफान का असर बिहार के कुछ हिस्सों में भी हो सकता है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 26 मई तक मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गयी है. उनका समुद्र में जाना पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Yaas Cyclone Impact In jharkhand रांची : सुपर साइक्लोन ‘यास’ को लेकर जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों में व्यापक असर का पूर्वानुमान लगाया है. खासकर, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से सटे झारखंड के जिलों में 25 मई से तेज बारिश और हवा चलने की चेतावनी जारी की गयी है. इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार तूफान के दौरान संताल परगना के कुछ जिलों को छोड़ शेष जिलों में 60 से लेकर 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. तूफान का असर बिहार के कुछ हिस्सों में भी हो सकता है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 26 मई तक मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गयी है. उनका समुद्र में जाना पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है.

कल से दिखने लगेगा तूफान का असर

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव और साइक्लोन का असर 25 मई को दिखने लगेगा. 25 मई को आकाश में बादल छाये रहेंगे और हल्की हवा चल सकती है. 26 और 27 मई को इसके ज्यादा असरदार होने का अनुमान है. सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार 25 मई को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग ( कोल्हान) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. 26 मई को राज्य के सभी जिलों मे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. दक्षिणी भाग में भारी बारिश हो सकती है. 27 मई को भी पूरे राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड में होगा व्यापक असर, 25 से तेज हवा और बारिश के आसार

बिहार के भी कुछ हिस्सों पर पड़ेगा इस सुपर साइक्लोन का असर

इन जिलों को अलर्ट किया है मौसम विभाग ने

25 से 26 मई : सरायकेला-खरसावां, चाईबासा व जमशेदपुर

26-27 मई : सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा, खूंटी

27-28 मई : हजारीबाग, बोकारो, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला,सरायकेला-खरसावां, चाईबासा व जमशेदपुर, सिमडेगा, खूंटी

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola