Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक और तूफान का दिखेगा असर, इस मई के अंतिम सप्ताह में दिखेगा प्रभाव, आज और कल भी बारिश का अनुमान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 May 2021 9:36 AM
हालांकि मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार इस तूफान के बारे में कहना अभी जल्दबाजी होगी. इससे पूर्व 20 व 21 मई को तेज हवा चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है. 22 मई से मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.
Weather In Jharkhand, Jharkhand Weather Update रांची : बंगाल की खाड़ी में 22 मई को निम्न दबाव बन रहा है. इसके साइक्लोन (तूफान) में बदलने की संभावना है. ओमान ने इसका नाम बेयास (निराशा) रखा है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इसके ओड़िशा और बंगाल के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका है. 26 मई के आसपास झारखंड पर इसका असर पड़ सकता है.
हालांकि मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार इस तूफान के बारे में कहना अभी जल्दबाजी होगी. इससे पूर्व 20 व 21 मई को तेज हवा चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है. 22 मई से मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.
मंगलवार की देर रात व बुधवार की शाम हुई हल्की बारिश के कारण राजधानी सहित कई जिलों का अधिकतम तापमान गिरा. राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेसि रहा. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम 37.9 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेसि रहा. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 34 तथा न्यूनतम 24.1 डिग्री सेसि रहा.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










