पश्चिमी विक्षोभ और दित्वा चक्रवात का झारखंड में दिखेगा असर, 3 दिसंबर से सतायेगी शीतलहर

झारखंड में 3 दिसंबर से शीतलहर की संभावना.
Cold Wave Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है. अगले 36 घंटों में रांची के न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसकी वजह से शीतलहर जैसी स्थिति देखी जा सकती है.
Table of Contents
Cold Wave Jharkhand: झारखंड में जल्द शीतलहर दस्तक दे सकती है. 3 दिसंबर से कोल्ड वेव का एक और दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली ‘दित्वा’ के प्रभाव के कारण बादल छाये रहने से झारखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड से आंशिक राहत मिल रही है.
झारखंड के अधिकतर जिलों का तापमान 10 डिग्री से अधिक
झारखंड के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना
झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है. अगले 36 घंटों में रांची के न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसकी वजह से शीतलहर जैसी स्थिति देखी जा सकती है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Cold Wave Jharkhand: डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री
डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 12 घंटों में उत्तर-पश्चिमी हिस्से में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आयेगी और राज्य के बाकी हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवात ‘दित्वा’ के प्रभाव सहित विभिन्न कारणों से झारखंड में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. अगले 12 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है. इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रवाह से राज्य के तापमान में गिरावट आयेगी.
अभिषेक आनंद, उप निदेशक, रांची मौसम विज्ञान केंद्र
इसे भी पढ़ें
झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम
झारखंड में Cold Alert! इस दिन से पारा 10° के नीचे जाएगा, धुंध और कनकनी से बढ़ेगी ठंड
पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




