झारखंड में Cold Alert! इस दिन से पारा 10° के नीचे जाएगा, धुंध और कनकनी से बढ़ेगी ठंड

सुबह के समय छाया घना कोहरा, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है. कई जिलों में सुबह घना धुंध छा रहा है. अब खबर है कि रात में ठंडी हवाओं के साथ ओस गिरने से कनकनी बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. रांची, चाईबासा, गुमला और जमशेदपुर में पारा लगातार नीचे जा रहा है.
Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के तापमान में इन दिनों लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर जिले की लगभग यह स्थिति है. सुबह के वक्त धुंध छाया रहता है. दिन चढ़ने के साथ ही मौसम शुष्क हो जाता है. मौसम विभाग की मानें तो अभी राज्य में पारा घटता बढ़ता रहेगा. हालांकि सुबह शाम चलने वाली ठंडी हवा की वजह से कनकनी बनी रहेगी. इसके अलावा सूरज ढलने के साथ ही ओस भी गिरेगी, जिससे ठंड बढ़ेगी.
न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अगले 4 दिनों में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इस दौरान सुबह में धुंध छाये रहेंगे फिर बाद में आंशिक रूप बादल छाने की उम्मीद है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि तीन नवंबर से राज्य के पारा ज्यादातर जगहों पर 10 से नीचे जा सकता है. इसे लेकर विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी.
Also Read: तैयार हो जाइये! झारखंड में भी चल रही है SIR की तैयारी, अभी से संभाल कर रखें ये दस्तावेज
सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में
वहीं, अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो बीते 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री तो अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.2 तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, चाईबासा का न्यूमतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










