ePaper

Chhath Puja 2020 : नदी में खड़े होकर भाजपा विधायक ने किया छठ गाइडलाइंस का विरोध, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले-तुगलकी फरमान पर पुनर्विचार करे हेमंत सरकार

Updated at : 17 Nov 2020 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2020 : नदी में खड़े होकर भाजपा विधायक ने किया छठ गाइडलाइंस का विरोध, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले-तुगलकी फरमान पर पुनर्विचार करे हेमंत सरकार

Chhath Puja 2020 : रांची/खरसावां : रांची के बूटी मोड़ स्थित जुमार नदी में खड़े होकर कांके से भाजपा विधायक समरी लाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जारी छठ गाइडलाइंस का विरोध किया. इस दौरान इन्होंने सरकार से गाइडलाइंस में संशोधन का आग्रह किया. इधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि छठ महापर्व के संबंध में जारी तुगलकी फरमान पर हेमंत सोरेन सरकार पुनर्विचार करे.

विधायक समरी लाल ने कहा कि छठ महापर्व पर सरकार के तुगलकी फरमान से हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंची है. सरकार इस फैसले को अविलंब वापस ले और जलाशयों में गाइडलाइन के साथ छठ करने की अनुमति दे. इन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लोग पहले से ही जागरूक हैं. सरकार द्वारा ये आदेश देना कि तालाब, नदी और डैम में छठ नहीं करें. ये हिन्दू आस्था पर चोट पहुंचाने वाला निर्णय है.

Also Read: Chhath Puja 2020 : छठ को लेकर जारी दिशा-निर्देशों पर चौतरफा घिरी हेमंत सोरेन सरकार, बीजेपी का विरोध, झामुमो-कांग्रेस ने भी की छूट की मांग

खरसावां में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि छठ महापर्व के संबंध में जारी तुगलकी फरमान पर हेमंत सरकार पुनर्विचार करे. लोक आस्था का ये पर्व किस प्रकार तालाबों और अन्य स्थानों पर कोरोना के सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए किये जायें, उस पर ध्यान होना चाहिए. सरकार यह तय करे कि सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कराने के लिए आवश्यक उपाय कैसे हों. उन्होंने छठव्रतियों से भी आग्रह किया है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, क्योंकि आप सुरक्षित रहेंगे, तो औरों को भी सुरक्षित रखने में मददगार होंगे. छठी मइया से प्रार्थना है कि इस वैश्विक बीमारी से सबकी रक्षा करें.

Also Read: Chhath Puja 2020 : महापर्व छठ की तैयारी शुरू, छठ घाटों की हो रही साफ-सफाई

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola