DPS रांची की अवनी का देश में जलवा, CBSE 12वीं में 100% अंकों के साथ बनीं India Topper

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

कॉमर्स छात्रा अवनी केजरीवाल अपने शिक्षिका के साथ

CBSE Class 12 Result: डीपीएस रांची की कॉमर्स छात्रा अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर देश में टॉप किया है. स्कूल परिसर में क्या माहौल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

CBSE Class 12 Result, रांची : दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रांची की होनहार छात्रा अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई 12वीं (CBSE Class XII) के परीक्षा परिणाम में वो ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अवनी ने अपनी अद्भुत मेधा और एकाग्रता के बल पर 500 में से पूरे 500 अंक (100% मार्क्स) हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर (National Topper) बनने का गौरव हासिल किया है. इस धमाकेदार और अविश्वसनीय कामयाबी से न केवल डीपीएस स्कूल, बल्कि राजधानी रांची और पूरे झारखंड का नाम देश के शैक्षणिक पटल पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है. अवनी की यह जादुई सफलता उनकी अटूट लगन, अनुशासित पढ़ाई और कुछ बड़ा कर गुजरने के जुनून का सीधा नतीजा है.

देशभर के छात्रों के लिए सेट किया नया बेंचमार्क

अवनी का यह ऑलराउंडर प्रदर्शन इसलिए भी देश के लिए मिसाल बन गया है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में पूरा स्कोर लाना किसी से कम नहीं है. उन्होंने देश के सर्वश्रेष्ठ युवा विद्यार्थियों के बीच नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाकर पूरे भारत के छात्रों के लिए सफलता का एक नया और ऊंचा पैमाना स्थापित कर दिया है. अवनी की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे डीपीएस रांची परिवार में जश्न का माहौल है. ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ स्कूल में उत्सव मनाया जा रहा है. शिक्षकों और सहपाठियों का कहना है कि अवनी ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य पर अर्जुन की तरह नजर हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो इतिहास रचा जा सकता है.

Also Read: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डालटनगंज स्टेशन से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 16 ट्रेनों का बदला गया रूट

पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण: प्राचार्या डॉ. जया चौहान

इस सफलता पर खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि अवनी द्वारा 500 में से पूरे 500 अंक लाकर नेशनल टॉपर बनना पूरे डीपीएस परिवार के लिए एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण है. इस उपलब्धि को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. यह उनकी तपस्या और हमारे संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षा संस्कृति की जीत है. मैं अवनी, उनके माता-पिता और उनके शिक्षकों को दिल से बधाई देती हूं.” प्राचार्या ने उम्मीद जताई कि अवनी की यह उड़ान देश की लाखों युवा प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने का हौसला देगी. डीपीएस रांची ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टॉपर्स यूं ही नहीं बनते, उनके पीछे निरंतर प्रयास और शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण होता है.

Also Read: लोहरदगा प्रतिभा सम्मान: सांसद सुखदेव भगत और डीसी ने मेधावियों दिए मेडल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola