ePaper

आस्तिक वाजपेयी को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार

Updated at : 22 Jun 2018 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
आस्तिक वाजपेयी को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार

नयी दिल्ली : साहित्य अकादमी ने वर्ष 2018 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार और युवा पुरस्कारों की आज घोषणा की. साहित्य अकादमी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बाल साहित्य पुरस्कार दिविक रमेश (हिंदी), ईस्टेरिन किरे (अंग्रेजी), वैद्यनाथ झा (मैथिली), तरसेम (पंजाबी), सी एल सांखला (राजस्थानी), रईस सिद्दीकी (उर्दू) ,सम्पदानंद मिश्र (संस्कृत), शीषेंदु मुखोपाध्याय (बांग्ला) और […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
साहित्य अकादमी ने वर्ष 2018 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार और युवा पुरस्कारों की आज घोषणा की. साहित्य अकादमी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बाल साहित्य पुरस्कार दिविक रमेश (हिंदी), ईस्टेरिन किरे (अंग्रेजी), वैद्यनाथ झा (मैथिली), तरसेम (पंजाबी), सी एल सांखला (राजस्थानी), रईस सिद्दीकी (उर्दू) ,सम्पदानंद मिश्र (संस्कृत), शीषेंदु मुखोपाध्याय (बांग्ला) और रत्नाकर मटकरी (मराठी) सहित 23 लेखकों को दिया गया. डोगरी भाषा का पुरस्कार बाद में दिया जायेगा.

वहीं, साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार दस कविता संग्रहों, सात कहानी संग्रहों, तीन उपन्यासों तथा एक नाटक को दिया गया. युवा पुरस्कार से आस्तिक वाजपेयी (हिंदी), उमेश पासवान (मैथिली), दुष्यंत जोशी (राजस्थानी), शहनाज रहमान (उर्दू), गुरप्रीत सहजी (पंजाबी), मुनिसज सुंदर विजय (संस्कृत) ,साम्राज्ञी बंद्योपाध्याय (बांग्ला) और नवनाथ गोरे (मराठी) सहित 22 रचनाकर्मियों को पुरस्कृत किया गया.

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में गुवाहाटी में संपन्न कार्यकारी मंडल की बैठक में इन पुरस्कारों की घोषणा की गयी. बाल साहित्य पुरस्कार के रूप में ताम्रफलक और 50 हजार रूपये का नकद इनाम 14 नवंबर को एक समारोह में प्रदान किया जायेगा. युवा पुरस्कार के रूप में उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50 हजार रूपये की राशि एक विशेष समारोह में प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola