ePaper

पूर्व सांसद और जानेमाने कवि बालकवि बैरागी का निधन

Updated at : 14 May 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद और जानेमाने कवि बालकवि बैरागी का निधन

नीमच: जाने माने कवि एवं लेखक तथा पूर्व सांसद बालकवि बैरागी का उनके गृह नगर मनासा में रविवार शाम निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. उनके पुत्र गोरकी ने बताया कि दोपहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह घर लौटे. इसके बाद वह आराम करने के लिये अपने कमरे में […]

विज्ञापन

नीमच: जाने माने कवि एवं लेखक तथा पूर्व सांसद बालकवि बैरागी का उनके गृह नगर मनासा में रविवार शाम निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. उनके पुत्र गोरकी ने बताया कि दोपहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह घर लौटे. इसके बाद वह आराम करने के लिये अपने कमरे में चले गये.

उन्होंने बताया कि नींद में ही उनका निधन हो गया. उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1980 से 1984 तक मध्यप्रदेश के मंत्री रहे और वर्ष 1984 से 1989 तक लोकसभा के सदस्य रहे। वह बाद में राज्यसभा के सदस्य भी रहे.

उन्होंने बताया कि बैरागी ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए 25 से अधिक गीत लिखे, जिनमें से ‘तू चंदा मैं चांदनी, तू तरुवर मैं शाख रे’ शामिल है. उन्होंने कई हिन्दी कविताएं भी लिखीं, जिनमें से ‘झर गये पात बिसर गये टहनी’ प्रसिद्ध है.

बैरागी नीमच जिले के मनासा इलाके में रहते थे. उनका जन्म मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की मनासा तहसील के रामपुरा गाँव में 10 फरवरी 1931 को हुआ था. उनके जन्म का नाम नंदराम दास बैरागी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola