एपस्टीन फाइल्स पर हंगामा है क्यों मचा? दलाईलामा को क्यों देनी पड़ी सफाई

जेफ्री एपस्टीन
Epstein Files : जेफ्री एपस्टीन एक ऐसा व्यक्ति जिसने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया. वह नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग भी करता था. 2008 में उसकी कारगुजारियों की जानकारी सामने आई, लेकिन उसके तार रसूख लोगों से जुड़े थे, इस वजह से उसे बहुत मामूली सजा हुई. 2019 में उसकी मौत हो गई और अब एक बार फिर जेफ्री एपस्टीन के अपराध और उसे जुड़े लोग चर्चा में हैं, क्योंकि उससे जुड़े ईमेल में कई अहम जानकारियां हैं. इन जानकारियों के सार्वजनिक होने पर कई लोग सवालों के घेरे में हैं.
Epstein Files : एपस्टीन फाइल्स के दस्तावेज जारी तो अमेरिका में हुए हैं, लेकिन इसकी आंच अमेरिका से निकलकर यूरोप और एशिया के देशों तक पहुंच गई है. जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जिसपर यह आरोप है कि वह नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करता था. उसका नाम लड़कियों की ट्रैफिकिंग से भी जुड़ा. जेफ्री एपस्टीन के इस कुकृत्य में जो लोग साथी बने वे सेलिब्रिटिज, अमीर लोगों और राजनेता थे.
अमेरिकी संसद द्वारा कानून बनाएं जाने के बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने 19 दिसंबर को जेफ्री एपस्टीन से जुड़े हजारों दस्तावेज सार्वजनिक किये, तो हंगामा मच गया. अब ऐसी सूचना आ रही है कि एपस्टीन की फाइल में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलाम का नाम आ रहा है. हालांकि दलाईलामा के कार्यालय की ओर से यह बयान जारी किया गया है कि दलाईलामा की जेफ्री एपस्टीन से कभी मुलाकात नहीं हुई थी और ना ही उनका जेफ्री एपस्टीन से किसी तरह का कोई संबंध था. जेफ्री एपस्टीन और उसके फाइल की इन दिनों चर्चा तो बहुत हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फाइल में क्या है?
एपस्टीन फाइल्स में क्या है?
एपस्टीन फाइल्स में कई दस्तावेज, ईमेल, तस्वीर और वीडियो हैं. इन तमाम चीजों को साथ में एपस्टीन फाइल्स का नाम दिया गया है. इन दस्तावेजों के जरिए जेफ्री एपस्टीन के संबंध किन लोगों के साथ थे, इसका पता चलता है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन दस्तावेजों में जिन लोगों का नाम आता है, वो इस बात का प्रमाण नहीं है कि संबंधित व्यक्ति किसी तरह के अपराध में शामिल था.
दरअसल ये तमाम चीजें जेफ्री एपस्टीन के अपराधों से जुड़ी जांच प्रक्रिया का हिस्सा हैं. यह बात पूरी तरह से स्पष्ट होनी चाहिए कि इन फाइल्स में जिनका नाम आता है, उन्हें अपराधी या जेफ्री एपस्टीन का साथी करार नहीं दिया जा सकता है. इस फाइल में कई नाम संदर्भ, ईमेल बातचीत, कैलेंडर एंट्री या दूसरे अप्रत्यक्ष तरीके से आते हैं, जो अपराधी होने का प्रमाण नहीं है.
एपस्टीन फाइल्स पर हंगामा है क्यों मचा?
जेफ्री एपस्टीन का नाम बहुत ही घृणित अपराध से जुड़ा है. उसने किशोरियों का यौन शोषण किया और उनके ट्रैफिकिंग से भी जुड़ा रहा. 2019 में उसकी मौत हुई थी. उसने जो अपराध किए थे उनकी जांच के क्रम में कई राजनेता और सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं, जिनसे उसके संबंध बताये जा रहे हैं. इनमें यूरोप के बड़े नेता और राजकुमार भी शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन का नाम भी इस फाइल में सामने आया है. इसी वजह से पूरी दुनिया में इन फाइल्स को लेकर हंगामा मचा हुआ है.
ये भी पढ़ें : नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण से जुड़े जेफ्री एप्सटीन के कौन थे ग्राहक? Epstein Files में ट्रंप को बचाने की कोशिश
क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है, क्या है अमेरिका के दावे का सच?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




