Mughal Harem Stories : जब हरम की औरतों को सड़क पर नंगा कर पीटा गया और भूख से हुई रानियों की मौत

हरम की रानियों की भूख से हुई मौत
Mughal Harem Stories : मुगलों के हरम की शान ऐसी थी कि बादशाह के वजन के बराबर सोना, रानियों को उपहार दिया जाता था. बाबर अपनी बहनों, बेगमों को सोने की थाली जिसमें जवाहरात, रूबी और मोती, हीरे और अशरफियां भरी होती थीं,गिफ्ट देता था. मुगल बादशाहों के तोहफों की कीमत मिलियन में होती थी, उसी हरम की स्थिति ऐसी हुई कि रानियों को भूखों मरना पड़ा.
Mughal Harem Stories : मुगलों की कहानी हम जितना पढ़ेंगे, इसके प्रति हमारी रुचि बढ़ती ही जाएगी. मुगलों की शान हुआ करता था हरम. इसके बजट का आधिकारिक आंकड़ा तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन मुगल बादशाह हरम पर लाखों खर्च करते थे. रानियों को मासिक खर्च मिलता था. नूरजहां जैसी रानियों का खर्च तो करोड़ों में था. हरम में मुगलों की शानो-शौकत थी, प्रतिष्ठा थी, उनका गुरुर था, उनकी राजनीति और उनका षडयंत्र भी था. लेकिन धीरे-धीरे हरम की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई. शानो-शौकत खत्म हो गई और एक ऐसा भी दौर आया, जब हरम की औरतों को नंगा कर पीटा गया और कई औरतें भूख से मर गईं.
अकबर के समय गुलजार रहने वाला हरम कब बना सुनसान?
बाबर और हुमायूं के बाद हरम की शान को अगर किसी ने सबसे ज्यादा बढ़ाया, तो वह था मुगल शासक अकबर. अकबर के शासनकाल में हरम में हिंदू औरतों का भी दबदबा था. जहांगीर के समय भी हरम और उसकी शानो-शौकत की खूब चर्चा रही. बादशाह रानियों को महंगे तोहफे देते थे और रानियां भी तहजीब वाली थीं. उन्होंने हमेशा अपने वंश का मान रखा. लेकिन धीरे-धीरे मुगल हरम की स्थिति बिगड़ने लगी. शाहजहां के समय हरम में बहुत अनाचार हुए, हालांकि औरंगजेब ने उस तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी. औरंगजेब के बाद तो खैर मुगल साम्राज्य की ही स्थिति खराब हो गई, तो उनके हरम के बारे में क्या कहा जाए! मुगलों का राजस्व कम होने के बाद भी औरंगजेब के उत्तराधिकारियों ने फिजूलखर्ची और अय्याशी बंद नहीं की, परिणाम यह हुआ कि धीरे-धीरे हरम खाली और सुनसान हो गया.
क्या औरंगजेब के उत्तराधिकारी बहुत ही कमजोर शासक थे?
औरंगजेब की मृत्यु 1707 में हुई थी. उसके बाद के शासक बहादुर शाह प्रथम, जहांदार शाह, फर्रुखसियर, मुहम्मद शाह रंगीला भोग-विलास, शराब, नाचने वाली लड़कियों और मनोरंजन में डूबे रहे. परिणाम यह हुआ कि हरम राजनीतिक साजिशों, भ्रष्टाचार, आर्थिक पतन और भोग-विलास का अड्डा बन गया. यह पूरी प्रक्रिया अचानक नहीं हुई बल्कि 150 वर्ष से अधिक का समय लगा और 1850 के आसपास तो हरम का पूरा पतन हो गया. इतिहासकार किशोरी शरण लाल अपनी किताब The Mughal Harem में लिखते हैं कि हरम मुगलों की कुलीन महिलाओं के बजाय दरबारी नर्तकियों, रखैलों और हिजड़ों के कब्जे में चला गया और उन्होंने वहां का माहौल बुरी तरह बिगाड़ दिया. केंद्र में सत्ता कमजोर थी, जिसकी वजह से इन लोगों ने राजकोष पर भी कब्जा कर लिया.
लाल कुंवर ने नूरजहां की नकल करते हुए कैसे नकारे लोगों को सत्ता का हिस्सा बनवाया?

लाल कुंवर औरंगजेब के पोते जहांदार शाह की प्रिय पत्नी थी. हालांकि लाल कुंवर एक तवायफ थी और अपने नृत्य से बादशाहों का मनोरंजन करती थी. एक बार उसने राजमहल में अपना नृत्य पेश किया बस जहांदार शाह उसपर लट्टू हो गया और उसने लाल कुंवर के आगे एक तरह से आत्मसमर्पण कर दिया. उसने लाल कुंवर से निकाह किया और लाल कुंवर ने इसका फायदा उठाते हुए पूरी सत्ता पर कब्जा कर लिया. उसने अपने नकारे लोगों को मुगल प्रशासन में जगह दिलवाई और राजकोष को खाली करवा दिया. परिणाम यह हुआ कि मुगलों का आर्थिक पतन शुरू हुआ और सेना कमजोर हो गई. कर संग्रह बंद होने से राजकोष खाली होने लगा, खर्चे जारी थे. बगावत शुरू हो गई और इस स्थिति में मुगलों पर दो आक्रमण हुए, जिसने हरम को बर्बाद कर दिया.
नादिरशाह और अहमद शाह अब्दाली ने मुगलों को खूब लूटा
फारस के नादिर शाह ने दिल्ली में खूब लूट मचाई, कोहिनूर और तख्त एक ताऊस को लूट कर ले गया, जिसे शाहजहां ने बनवाया था. अहमद शाह अब्दाली ने दिल्ली में ना सिर्फ लूट मचाई बल्कि औरतों को अपमानित किया. उन्हें भूखों मरने पर मजबूर किया. किशोरी शरण लाल लिखते हैं, अब्दाली के हमलों से हरम की सुरक्षा टूट गई. मुगल महिलाएं भूखी मरने लगीं. कइयों ने सम्मान बचाने के लिए कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. जो बच गईं उनमें से कुछ को नंगा कर सड़क पर पीटा गया. उन्हें गुलाम बनाकर या रखैल बनाकर मध्य एशिया भेजा गया. बदलते राजनीतिक हालात में राजकुमारियों, पत्नियों, रखैलों, नाचने-गाने वाली लड़कियों, औरतों और हिजड़ों की फौज को कब तक हरम में भूखा और नंगा रखा जा सकता था? उनमें से ज़्यादातर को जल्द ही अपने ही साधनों पर निर्भर रहना पड़ा. कई रईसों ने जिनमें सैय्यद अब्दुल्ला खान भी शामिल था उसे औरतें बहुत पसंद थीं, उसने कई को अपने मनोरंजन के लिए रखा. अब्दाली के आक्रमण की वजह से हरम की रसोई बंद हो गई और कई रानियां और राजकुमारियां भूख से भी मर गईं.
ये भी पढ़ें : Mughal Harem Stories : मुगलों को थी शराब और औरतों की लत, जहांगीर हर महीने करता था एक शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










